शहर

हरदोई लोकसभा, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में यूपी से 13 सीटों पर चुनाव होगा। इन 13 सीटों में से एक हरदोई भी है। चलिए जानते हैं हरदोई में अब तक किस पार्टी का दबदबा रहा है। यहां मतदान कब होगा, हरदोई के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव का रिजल्ट कब आएगा।

Image

हरदोई लोकसभा क्षेत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

हरदोई: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। ज़ोर-शोर से प्रचार, प्रसार किए जा रहे हैं। तीन चरणों के चुनाव अब तक हो चुके हैं। अब चौथे चरण का चुनाव 13 मई को किया जाएगा। इस दौरान यहां 75 जिलों में 80 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में यूपी (Uttar Pradesh) राज्य में सातों चरणों में मतदान किए जाएंगे। यूपी की 13 लोकसभा सीटों को मिलाकर, कुल 130 प्रत्‍याशी इस चरण में अपनी किस्‍मत आजमाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश की बहराइच (Bahraich), धैराहरा (Dhaurehra), इटावा (Etawah),अकबरपुर (Akbarpur), खीरी (Kheri),

फार्रूखाबाद (Farrukhabad), कन्‍नौज (Kannauj), हरदोई (Hardoi कानपुर (Kanpur), मिश्रिख (Misrikh), सीतापुर (Sitapur), उन्‍नाव (Unnao), शाहजहांपुर (Shahjahanpur) आदि लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। चौथे चरण में यूपी के 13 सीटों पर चुनाव होने वाला है। जिसमें हरदोई भी एक है, जहां 5 सीटों पर चुनाव होने हैं।

हरदोई में पहली बार कब हुआ चुनाव

हरदोई में साल 1952 में पहली लोकसभा चुनाव हुआ था। इस चुवान में चार लाख मतदाताओं ने वोट किए थे। 1952 के बाद लगातार यहां मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई। अभी तक यहां 1952, से लेकर 2019 तक लोकसभा चुनाव हुए हैं। साल 1952 में आम चुनाव में वोटिंग की गई थी, जिसमें कांग्रेस (Congress) के बुलाकाई राम वर्मा को जीत मिली थी। साल 1957 में आम चुनाव में जनसंघ के द्रोहर शिवदीन सांसद चुने गए थे। साल 1962 में कांग्रेस ने वापसी की और जीत हासिल की थी। जिसमें उम्मीदवार दयालु लाल सांसद चुने गए थे। साल 1962, साल 1967, साल 1971 में भी दयालु लाल ने जीत हासिल की। लेकिन, साल 1977 के आम चुनाव में जनता पार्टी के परमाई लाल सांसद चुने गए। साल 1980 में कांग्रेस के मुन्नी लाल की जीत हुई थी। लेकिन, साल 1984 में दयालु लाल फिर से चुने गए। साल 1989 में परमाई लाल फिर से सांसद चुने गए।

साल 1991 में पहली बार बीजेपी

जिसके बाद साल 1991 के आम चुनाव में बीजेपी (BJP) को पहली बार जीत मिली, जिसके उम्मीदवार जय प्रकाश रावत थे। साल 1996 में भी जय प्रकाश रावत ने जीत हासिल की। साल 1998 के आम चुनवा में समाजवादी पार्टी की जीत हुई। फिर साल 1999 लोकसभा चुनाव में अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस के टिकट पर जय प्रकाश रावत चुने गए। साल 2004 में समाजवादी पार्टी की जीत हुई और यह साल 2009 तक बरकरार रही। लेकिन, साल 2014 में बीजेपी के अंशुल वर्मा सांसद चुने गए। साल 2019 में बीजेपी के जय प्रकाश रावत ने जीत हासिल की।

हरदोई लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Hardoi Lok Sabha election polling date)

उत्तर प्रदेश लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में यानी 13 मई को होगा। देखना होगा कि 13 मई को हरदोई की जनता किस नेता का चुनाव करती है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर जाकर वोट करें।

हरदोई लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Hardoi Lok Sabha election result date)

देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में 1 जून को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 4 जून 2024 को मतगणना का कार्य होगा। यूपी में भी मंगलवार 4 जून को मतगणना होगी और पता चल जाएगा कि जनता ने अपने लिए किस नेता को चुना है।

हरदोई के प्रमुख उम्मीदवार ( Key Candidates of Hardoi Loksabha Seat)

यूपी के हरदोई लोकसभा सीट पर पिछले 10 साल से बीजेपी का कब्जा रहा है। इस बार बीजेपी ने पार्टी ने फिर से मौजूदा सांसद जयप्रकाश रावत को मैदान में उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी पूर्व सांसद उषा वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है,जबकि बहुजन समाज पार्टी ने भीमराव अंबेडकर को प्रत्याशी हैं।

  • जयप्रकाश रावत - BJP/NDA
  • उषा वर्मा - SP/INDIA
  • भीमराव अंबेडकर - BSP/INDIA

हरदोई में विधानसभा की स्थिति

उत्तर प्रदेश के हरदोई में विधानसभा चुनाव 2022 में हुए थे। यहां कुल 8 विधानसभा सीटें हैं। साल 2022 के चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। यहां के 7 प्रत्याशी में सपा दूसरे नंबर पर थी। इन प्रत्याशियों में नितिन अग्रवाल भाजपा, अनिल वर्मा सपा, शोभित पाठक बीएसपी, आशीष स‍िंह सोमवंशी कांग्रेस, अख्तर अली, आजाद समाजवादी पार्टी, मोहित मिश्र, अखिल भारतिय पार्टि, अतौर रहमान, एआईएमआईएम शामिल थे। हरदोई में विधानसभा चुनाव में कुल 55.40% वोटिंग की गई थी।

हरदोई लोकसभा चुनवा 2019

उत्तर प्रदेश के हरदोई के लोकसभा सीट के चुनाव में बीजेपी (BJP) के अंशुल वर्मा ने जीत हासिल की थी। जिनमें उन्हें 3,60,501 वोट मिले थे। BSP के उम्मीदवार शिव प्रसाद वर्मा को 2,79,158 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। उत्तर प्रदेश के हरदोई के लोकसभा सीट के चुनाव में बीजेपी (BJP) के अंशुल वर्मा ने जीत हासिल की थी। जिनमें उन्हें 3,60,501 वोट मिले थे। BSP के उम्मीदवार शिव प्रसाद वर्मा को 2,79,158 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। साल 1952 के लोकसभा चुनाव में यहां की ये सीटें कांग्रेस ने जीती थी। इसके बाद यहां साल 1957-77 तक कांग्रेस का ही दबदबा रहा। कांग्रेस के बाद यहां पर जनता दल, SP, BJP और BSP भी ने भी जीत हासिल की। 2004-2009 में SP की उषा वर्मा ने इस सीट पर जीत दर्ज की। लेकिन साल 2014 के चुनाव से यहां BJP कायम रही।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article