शहर

हरदोई में आवारा सांड का तांडव, 11 लोगों को उठाकर पटका; 2 की मौत 9 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक आवारा सांड ने अलग-अलग स्थानों पर 11 लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हैं।

Image

हरदोई में सांड़ के हमले से 2 लोगों की मौत

हरदोई : जिले में एक आवारा सांड ने अलग-अलग स्थानों पर 11 लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हैं। घायलों में से तीन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना उस समय हुई जब लोग खेतों पर काम कर रहे थे।

11 लोगों पर सांड़ ने किया हमला

दरअसल, आवारा सांड के हमले में दो लोगों की मौत और अन्य के घायल होने की यह घटना हरियांवा थाना क्षेत्र की है। यहां सांड ने मंगलवा को 11 लोगों पर हमला कर दिया। सांड ने पहले हरियावां निवासी मझिले अवस्थी पर हमला किया। मझिले को इलाज के लिए हरदोई भेजा गया, जहां चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई।

इसके बाद उसी सांड ने कुरसेली तिराहे पर खेरिया निवासी एक अन्य युवक को भी निशाना बनाया। हमले में एक युवक रामदयाल की भी मौत हो गई। 11 घायल युवकों में श्याम लखन, नन्हे मिश्रा और बबलू माली, निवासी हरियावां व एक भैंस भी घायल है। वहीं खेरिया निवासी आदेश श्रीवास्तव शामिल हैं। वही हरियावां क्षेत्र के उतरा गांव में भी 4 युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका नाम प्रभु गुप्ता, सीताराम गुप्ता, बड़कौनू सिंह, मिश्री लाल कहरी आदि लोग घायल हैं। इसी क्रम में जतुली के 3 लोग रामदयाल, सूरज बक्स और सुमिता घायल है। फिलहाल, सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article