शहर

Haldwani: बारिश से उफान पर देवखड़ी नाला, तेज बहाव में फंसी कारें, देखें Video

हल्द्वानी के देवखड़ी नाले में बरसात के कारण पूरे इलाके में पानी-पानी भर आया है। इतना ही नहीं 5 दिन पहले ही इस नाले के तेज बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं प्रशानस के मना करने के वाबदूज लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। यह नाला पुलिस, प्रशासन और यहां के स्थानियों लोगों के लिए परेशानी बन गय है-

Image

हल्द्वानी में देवखड़ी नाला बना मुसीबत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • उफान पर देवखड़ी नाला
  • पानी के तेज बहाव में फंसी कारें
  • जाखिम में ग्रामीणों की जान

Haldwani: उत्तराखंड के हल्द्वानी में देवखड़ी नाला लोगों के बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। यहां बरसात के मौसम में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हल्की सी बारिश होने पर भी इस नाले में पानी भर आता है। नाले में उफान आने से पूरे सड़कों और गलियों में पानी ही पानी भर आता है। आज 17 जुलाई के सुबह भी इस नाले ने तांडव मचाया। बारिश होने के बाद नाले के तेज बहाव से पूरी इलाके में पानी-पानी भर आया है। यहां तक की पानी के तेज बहाव में दो कारें भी बहने लगीं। वहीं लोग पानी के तेज बहाव में भी प्रशासन के मना करने के बाद भी अपनी जान जोखिम में डाल कर नाला पार कर रहे हैं।

5 दिन पहले एक यूवक मौत

देवखड़ी नाला में भारी बारिश से हुए तेज बहाव के कारण 5 दिन पहले ही एक युवक की बहकर मौत हो चुकी है। लेकिन, प्रशासन के मना करने के बावजूद लोग अपनी जान का रिस्क ले रहे हैं। एक तरह यह नाला है, जो पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी मुसीबत है, तो दूसरी तरह लोग इस नाले को पार करने में नासमझी दिखा रहे हैं। लोग किस तरह अपनी जान का रिस्क का ले रहे हैं वो आप इस वीडियो में बखूबी देख सकते हैं। पानी गाड़ियों के टायर के ऊपर तक पहुंच गई है। लेकिन, लोगों को न तो गाड़ियों के फंसने और न ही खुद की जान जाने की कोई परवाह है।

देवखड़ी नाला बनी मुसीबत

हल्द्वानी में देवखड़ी नाला अब लोगों के जी का जंजाल बनता जा रहा है। हल्की सी बरसात से देवखड़ी पूरे इलाके में तांडव मचा देता है। आज सुबह भी यहां भारी बारिश के कहर नाले का पानी अपने उफान पर था। जिसमें सड़कों पानी की तेज बहती हुए पानी ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। पुलिस प्रशासन के लाख मना करने के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर तेज पानी के बहाव में नाले को पार करने का रिस्क ले रहे हैं। जबकि 5 दिन पहले इसी नाले में एक युवक की बहकर मौत हो चुकी है। बावजूद इसके यह नाला जितनी बड़ी मुसीबत पुलिस और प्रशासन के लिए बना है उतनी ही ना समझी लोग इस नाले को पार करने में दिखा रहे हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!