लखनऊ

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, तीन IPS अफसरों का ट्रांसफर, वेटिंग लिस्ट में हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा

IPS Officer Transfer: उत्तर प्रदेश में आज तीन आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। इससे कुछ दिन पहले ही बड़े स्तर पर आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ था। वहीं हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को वेटिंग में रखा गया है।

Image

यूपी में IPS अफसरों का तबादला (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • हापुड़ के नए एसपी बने ज्ञानजंय सिंह
  • गाजियाबाद कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त बने राजेश कुमार
  • आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय निलंबित

IPS Officer Transfer: योगी सरकार ने बुधवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। आईपीएस अभिषेक वर्मा को हापुड़ के एसपी पद से हटा वेटिंग में रखा गया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएस राजेश कुमार को गाजियाबाद कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

कुछ दिन पहले भी हुआ ट्रांसफर

इससे कुछ दिन पहले ही प्रदेश में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, उनमें आईपीएस दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, श्याम नारायण सिंह, गौरव बंसवाल, केशव चंद्र गोस्वामी, ओमवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पांच जिलों के डीएम को भी बदला गया था।

अयोध्या और बदायूं के डीएम का तबादला

योगी सरकार ने अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार, बदायूं के डीएम मनोज कुमार का ट्रांसफर किया था। नीतीश कुमार की जगह अयोध्या का डीएम चंद्र विजय सिंह को बनाया गया था। नीतीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया। वहीं, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और एसीईओ इन्वेस्ट यूपी प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। एक दिन पहले यानि 16 जुलाई को सीएम योगी ने आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। देवी शरण उपाध्याय के खिलाफ ये कार्रवाई अलीगढ़ में भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!