शहर

ग्वालियर में एक ओर झुकी बहुमंजिला इमारत, 27 परिवारों ने सड़क पर गुजारी रात

ग्वालियर में एक बहुमंजिला इमारत का पिलर क्षतिग्रस्त होने से इमारत एक ओर झुक गई। इस चार मंजिला इमारत में 27 परिवार रहते हैं। जिन्हें सड़क पर रात गुजारनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सहारे के लिए पिलर के साथ जैक लगाया है।

Image

ग्वालियर

KEY HIGHLIGHTS
  • चार मंजिला इमारत का पिलर क्षतिग्रस्त
  • नगर निगम ने खंभे के साथ लगाया जैक
  • लोगों मेंं भवन निर्माता को लेकर नाराजगी

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बारिश के मौसम में एक बहुमंजिला इमारत का पिलर दरक गया, जिसके चलते इमारत एक तरफ झुक गई और इसमें रहने वाले 27 परिवारों ने रात सड़क पर गुजारी। नगर निगम को इस बात की जानकारी मिली तो सहारे के लिए खंभे के साथ जैक भी लगाया गया। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

धमाके की आवाज सुनकर बाहर आए लोग

मिली जानकारी के अनुसार थाटीपुर इलाके में यह बहुमंजिला इमारत है। इस इमारत में 27 परिवार रहते हैं और पूरी इमारत में चार मंजिल है। मंगलवार की देर रात अचानक लोगों ने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। नीचे आकर देखा तो एक पिलर टूटा हुआ था। फिर इमारत में रहने वाले सभी लोग सड़क पर आ गए। इमारत में रहने वाले लोगों का कहना है कि रात को जब उन्होंने जोर का धमाका सुना तो उन्हें लगा कि जैसे कुछ हुआ हो। नीचे आकर देखा तो एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। इतना ही नहीं इमारत एक तरफ झुक भी गई है। इसके बाद इस इमारत में रहने वाले सभी लोग सड़क पर आ गए।

मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी

इमारत में रहने वाले लोगों का कहना है कि उनका सारा सामान घर में है और उनके लिए खाने तक का इंतजाम नहीं है। भवन निर्माता को लेकर भी नाराजगी है। एक इमारत का पिलर दरकने और इमारत के झुकने की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्या कार्रवाई की जा रही है भवन निर्माता के खिलाफ या अन्य के खिलाफ, वो जानकारी देने को तैयार नहीं हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!