शहर

पटना कोचिंग विवाद में रौशन आनंद को मिली कोर्ट से जमानत; बेउर जेल से रिहाई का रास्ता साफ

पटना कोचिंग विवाद में बड़ी खबर आई है। बेउर जेल में बंद ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। जानते हैं पूरी अपडेट।

Image

रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिली (AI Image)

Photo : Times Now Digital

Patna News: पटना के चर्चित कोचिंग वॉर और हिंसक झड़प के मामले में सलाखों के पीछे बंद 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' के निदेशक रौशन आनंद के लिए आज का दिन बेहद राहत भरा साबित हुआ है। पटना की जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब उनके बेउर जेल से बाहर आने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

अदालत में हुई बहस, आखिरकार मिली राहत

आज सोमवार को जिला जज की अदालत में हुई इस अहम सुनवाई पर पूरे बिहार के शिक्षा जगत और लाखों छात्रों की नजरें टिकी हुई थीं। पिछली सुनवाई में वादी पक्ष के वकील ने केस डायरी और पुलिस दस्तावेजों का अध्ययन करने के लिए समय मांगा था। आज कोर्ट रूम के अंदर दोनों पक्षों के वकीलों के बीच कानूनी जिरह हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और मामले के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद रौशन आनंद को बेल दे दी।

नेपाल से मिले दुखद झटके के बीच परिवार को मिली बड़ी राहत

रौशन आनंद को यह कानूनी राहत ऐसे समय में मिली है जब उनका परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बीते कल ही उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की दुखद खबर सामने आई थी। इस खौफनाक खबर के बाद सहरसा स्थित उनके पैतृक गांव धमसेना में मातम पसरा हुआ था। ऐसे संकट के समय में रौशन आनंद की जमानत मंजूर होने से पीड़ित परिवार को एक बड़ा संबल मिला है।

जिला अदालत से बेल ऑर्डर जारी होने के बाद बेल बॉन्ड भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही आज देर शाम या कल सुबह तक रौशन आनंद बेउर जेल से रिहा होकर बाहर आ सकते हैं।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article