शहर

असम पुलिस का बड़ा एक्शन, 37 किलो सोना जब्त, करोड़ों के इंटरनेशनल तस्करी का भंडाफोड़

खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सोने की तस्करी की जा रही थी। इस मामले में 32 वर्षीय आरोपी अक्षय बंसोडे को गिरफ्तार किया गया है, जो महाराष्ट्र के सांगली का रहने वाला है।

Image

असम पुलिस का बड़ा एक्शन, 37 किलो सोना जब्त, करोड़ों के इंटरनेशनल तस्करी का भंडाफोड़

असम पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सोने की जब्ती की है। गुवाहाटी की डीसीपी शंभवी मिश्रा ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल करीब 37 किलोग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 55 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा कुछ चांदी के नोड्यूल और फ्लेक्स भी बरामद किए गए हैं।

सोने की तस्करी का बड़े रैकेट की आशंका

पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सोने की तस्करी की जा रही थी। इस मामले में 32 वर्षीय आरोपी अक्षय बंसोडे को गिरफ्तार किया गया है, जो महाराष्ट्र के सांगली का रहने वाला है। पुलिस को आशंका है कि इसका कोई बड़ा रैकेट हो सकता है। लिहाजा, उसे टैकल करने का प्रयास किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से कनेक्शन का शक

डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसके तार मध्य पूर्वी देशों, म्यांमार और भारत के कई बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु से जुड़े हो सकते हैं।

20 किलोग्राम सोने की तस्करी कर चुका है आरोपी

उन्होंने बताया कि आरोपी को इस काम के लिए विशेष रूप से भर्ती किया गया था और उसे लगभग 80 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह पहले भी तीन बार करीब 20 किलोग्राम सोने की तस्करी कर चुका है और यह उसकी चौथी कोशिश थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article