गुरुग्राम

Gurugram News: गुरुग्राम के नए सेक्टर में बनेंगे 39 पावर हाउस, इन सोसाइटियों को मिलेगा लाभ

Gurugram News: गुरुग्राम में बने नए सेक्टर में पावर कट की समस्या का निवारण करने के लिए मास्टर प्लान 2031 की तैयारी की है। इसमें 39 नए बिजलीघर बनाए जाएंगे।

Image

नए गुरुग्राम में बिजली की समस्या से निपटने के लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार

Photo : iStock

Gurugram News: गुरुग्राम में बने नए सेक्टरों में लगातार पावर कट की समस्या से रहने वाले लोग परेशान है, लेकिन अब लोगों की ये परेशानी भी खत्म होने वाली है। नए गुरुग्राम के सेक्टरों में 39 नए बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद से बिजली की समस्या पुरी तरह से खत्म हो जाएगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। ये मास्टर प्लान 2031 तक पूरा हो जाएगा। इस योजना के तहत एक या दो नहीं कई सोसाइटी को लाभ होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि इस मास्टर प्लान 2031 के तहत एसपीआर और द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित सेक्टरों में 220 केवी सब-स्टेशन बनाने की योजना शामिल है। इसके अलावा गुरुग्राम में नए क्षेत्रों की बिजली की आवश्यकता पूरा करने के लिए सात स्टेशन अगले पांच साल तक कार्य करेंगे। आइए आपको इस योजना से किन सोसाइटियों को लाभ मिलेगा बताएं...

500 सोसाइटियों को मिलेगा इसका लाभ

गुरुग्राम के नए सेक्टरों में लोगों आये दिन होने वाले पावर कट से बहुत परेशान है। बिजली अनियमितता को लेकर वहां के निवासियों द्वारा कई बार शिकायत भी की गई है। बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए सेक्टर 99 में एक नए सब स्टेशन बनाया जाएगा। इस सब-स्टेशन को बनाने में करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि ये सब-स्टेशन एक साल के भीतर बनन कर तैयार हो जाएगा। आपको बता दें कि सेक्टर 62,72, 69, 85, 95 और 107 में केवल 6 बिजली स्टेशन है। इनके द्वारा इन सभी सेक्टरों में बिजली जी जा रही है। अब बिजली की आपूर्ति करने के लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार किया गया है। इस नए प्लान के अनुसार, इन सभी सेक्टरों में बिजली की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। आवश्यकता को पूरा करने के लिए दक्षिणी पेरिफेरल रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित नए सेक्टरों में 220 केवी के कुल 39 सब-स्टेशन तैयार किए जाएंगे।

सोसाइटी के साथ उद्योगों को मिलेगा लाभ

नए सेक्टरों में बनी सोसायटियों के अलावा बनने वाले नए सब-स्टेशनों का लाभ उद्योगों और दफ्तरों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। नए सेक्टर में बने दफ्तरों को भी सब-स्टेशनों से भरपूर बिजली प्राप्त होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article