गुरुग्राम

Gurugram: निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन

हरियाणा के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया था।

Image

विधायक राकेश दौलताबाद का निधन

Photo : Twitter

गुरुग्राम: बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि 45 वर्षीय विधायक को सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार यहां पालम विहार में मनिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बादशाहपुर विधानसभा से चुने गए थे विधायक

दौलताबाद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी और बाद में भाजपा सरकार का समर्थन किया था। विधायक के परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल ने पुष्टि की कि विधायक की मृत्यु के बारे में परिवार को जानकारी मिल गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article