गुरुग्राम

Gurugram: रेस्‍टोरेंट में खाना खा कर निकल रहे सगे भाइयों पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हंगामा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 01:49 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के सिटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले जैकबपुरा एरिया में कार सवार बदमाशों द्वारा दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। देर रात एक रेस्‍टोरेंट से खाना खाकर अपने दोस्‍तों के साथ लौट रहे दोनों भाइयों पर पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला बोल दिया। गनीमत यह रही कि, इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। पीड़ितों ने इस घटना में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Image

गुरुग्राम में देर रात दो भाइयों पर जानलेवा हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहा है आपसी विवाद
  • आरोपियों ने दोनों भाइयों पर की सात से आठ फायर
  • शिकायत के बाद 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। सिटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले जैकबपुरा एरिया में कार सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह घटना बीती रात उस समय हुई जब दोनों भाई एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर घर लौट रहे थे। पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने भाइयों को देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी। देर रात गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। गनीमत यह रही कि, इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। गोलीबारी कर रहे बदमाशों को खदेड़ने के लिए स्‍थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित रोहित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि, वह जैकबपुरा में रहता है। बीती रात वह अपने छोटे भाई और कुछ दोस्‍तों के साथ भीम नगर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। वहां से देर रात लौटने पर वह जैसे ही गाड़ी से उतरा तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे कुछ कार सवार युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। सभी ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि, बदमाशों ने करीब सात से आठ गोलियां चलाई।

लोगों ने शुरू किया पथराव तो भागे हमलावर

ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से आसपास के लोग भी जाग गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। जिसके बाद लोगों ने मिलकर बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रोहित ने इस मामले में अंकित पुजारा, सुमित सोलंकी, आशु सोलंकी उर्फ काला, हन्नी सोलंकी, गौतम घपला के नाम से मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, दोनों पक्षों में लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article