शहर

Gujarat News: आणंद जिले में भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप टक्कर में दो की जिंदा जलकर मौत

Gujarat Accident: सोमवार तड़के गुजरात के आणंद जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तुरंत धमाका हुआ और दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि पिकअप वैन में सवार दो लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई।

Image

हादसे के बाद, धू-धू कर जलती गाड़ियां

Photo : Times Now Digital

Gujarat Accident News: गुजरात के आणंद जिले में वासद-बोरसद हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबाव गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और एक पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

टक्कर के बाद हुआ धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तुरंत एक तेज धमाका हुआ और दोनों गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया।

दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

आग लगने के कारण पिअप वैन में सवार दो लोग बाहर नहीं निकल सके और वहीं जिंदा जल गए। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास मौजूद लोग भी उन्हें बचाने के लिए पास नहीं जा सके। यह दृश्य बेहद भयावह था।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। दुर्घटना के चलते वासद–बोरसद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही बहाल कराई।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए, जांच जारी

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article