शहर

Ujjain Mahakal Temple Video: महाकाल मंदिर में रील्स बना रही थीं युवतियां, रोकने पर सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट, केस दर्ज

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन के महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर कुछ युवतियों ने महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। युवतियों के खिलाफ महाकाल थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Image

महाकाल मंदिर में मारपीट

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन के महाकाल मंदिर में मारपीट का एक मामला सामने आया है। दरअसल महाकाल मंदिर में प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाने से रोकने पर कुछ युवतियों और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में युवतियों के खिलाफ महाकाल थाने में मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड की गई है। इस सीसीटीवी वीडियो को महाकाल समिति ने जारी कर दिया है।

इन धाराओं में मामला दर्ज

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में 6 अप्रैल को कुछ युवतियां प्रतिबंधित इलाके में रील्स बनाने जा रही थीं। लेकिन मंदिर में तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद युवतियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ये युवतियां नागदा की रहने वाली हैं, जिनके खिलाफ महाकाल थाने में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323,294,506 और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सुरक्षा एजेंसी में प्राइवेट गार्ड

महाकाल मंदिर में तैनात जिन महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ इन युवतियों ने मारपीट की, उनके नाम शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति, संगीता चांगेसिया हैं, ये महिलाएं मंदिर की सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल कंपनी में प्राइवेट गार्ड की नौकरी कर रही हैं। पुलिस ने शिवानी पुष्पद की शिकायत पर नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article