शहर

Vande Bharat Train: खुशखबरी! गोरखपुर-आगरा को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, कम समय में पूरा होगा सफर

Vande Bharat Train: रेलवे बोर्ड द्वारा गोरखपुर और आगरे के बीच सेमी स्पीड वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है, जिसे जयपुर में होने वाली आईआरटीटीसी की बैठक में पेश किया जाएगा।

Image

गोरखपुर से आगरे के लिए चलेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन

Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और आगरा के लोगों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड द्वारा इन शहरों के बीच सेमी स्पीड वंदे भारत ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बता दें की गोरखपुर से आगरा के साथ वाराणसी के बाबाधाम देवघर के बीच भी सेमी स्पीड वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे न केवल पूर्वांचल के लोगों को बल्कि बिहार के लोगों को भी लाभ होगा।

गोरखपुर से आगरा सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव जयपुर में 10 से 12 अप्रैल को होने वाली आईआरटीटीसी की बैठक में पेश किया जाएगा। यहां समय सारिणी को लेकर चर्चा की जाएगी। इस पर सहमति बनने पर जुलाई की समय सारणी में इसे शामिल किया जाएगा।

गोरखपुर से प्रयागराज चलेगी वंदे भारत ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए एक और सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। उनकी इस योजना के तहत गोरखपुर से प्रयागराज के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन गोरखपुर से वाराणसी होते हुए प्रयागराज जाएगी। इस बीच ट्रेन कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़गी।

गोरखपुर-आगरा वंदे भारत ट्रेन का प्रस्ताव जारी

गोरखपुर से आगरा सेमी स्पीड वंदे भारत ट्रेन के प्रस्ताव के अनुसार इसका संचालन 6 दिन किया जाएगा। शेष एक दिन में ट्रेन का रखरखाव किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पहले गोरखपुर से आगरा पहुंचने में 12 से 13 घंटे का समय लगता था, लेकिन सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन से केवल 10 घंटे का समय लगेगा। इससे न केवल लोगों का सफर आसान होगा बल्कि उनका काफी समय भी बचेगा।

तीन स्लीपर वंदे भारत का प्रस्ताव तैयार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा दो चेयरकार सहित तीन स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। गोरखपुर से आगरा वंदे भारत ट्रेन के संचालन के बाद गोरखपुर से प्रयागराज और काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए चेयर कार वाली वंदे भारत को शामिल किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article