ग्रेटर नोएडा

Yamuna Expressway पर हुए कई अहम बदलाव, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए योगी सरकार ने जारी किये दिशा निर्देश

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए दिशा- निर्देश जारी किये हैं। इसके अलावा योगी सरकार ने 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाडे़ का आयोजन कराए जाने का आदेश भी दिया है।

Image

यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर योगी सरकार ने जारी किये निर्देश

Photo : iStock

Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 2 दिसंबर को हुई थी। जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं में रोकथाम के लिए कई बदलाव और जरूरी उपाय करने के निर्देश जारी किए गए। जिनके मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहन, क्रेन, एंबुलेंस की संख्या को दोगुना किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से 64 नए कैमरे भी लगाए जायेंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे को लेकर योगी सरकार ने लिए अहम फैसले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 2 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की थी। जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कई काम करने के कई अहम निर्देश दिए थे।

इसके तहत एक्सप्रेसवे पर रोड साइनेज बोर्ड, थर्मोप्लास्टिक पैंट, सड़क के दोनों किनारों पर रिफ्लेक्टिव लाइट सहित सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहनों की मौजूदा संख्या 6 से बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा। लाइट कमर्शियल व्हीक्लस क्रेनों की संख्या को दोगुना करने के निर्देश दिये गये हैं। मौजूदा समय में इनकी संख्या अभी 8 है।

इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिससे यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड की भी निगरानी की जा सके। मौजूदा समय में 42 कैमरे लगे हैं। जिनमें 64 कैमरे और लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा पखवाडे़ का आयोजन कराए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन निर्देशों का पालन तीन महीने के अंदर प्राधिकरण को करवाना होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article