ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में छात्र गुटों के बीच मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस ने 5 को लिया हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र में स्थित सुपरटेक जार सोसाइटी में चल रही एक पार्टी के दौरान आधा दर्जन लोगों ने एक छात्र पर हमला बोल दिया और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर किडनैप करने का प्रयास किया।

Image

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में छात्र गुटों के बीच मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस ने 5 को लिया हिरासत में

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र में स्थित सुपरटेक जार सोसाइटी में चल रही एक पार्टी में 6 लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट कर एक छात्र को अगवा करने का प्रयास किया। इस हंगामे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दिया।

सुपरटेक जार सोसाइटी का मामला

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना सोमवार की है। सुपरटेक जार सोसाइटी में रहने वाले उज्जवल भाटी के घर पर पार्टी चल रही थी। इसी दौरान कारों में सवार होकर आधा दर्जन लड़के वहां पहुंचे। इसके बाद उज्जवल और वेदांत के साथ मारपीट की।

वेदांत को कार में डालकर जबरन अगवा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इसे एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो छात्रों के गुटों में हुए विवाद का मामला बता रही है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी शांतनु और शिवम के बीच तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। सोमवार को यूनिवर्सिटी के छात्र वेदांत, आर्यन, ओजस मिश्रा का दूसरे पक्ष के नीतीश भाटी, सुशांत बढ़ाना से झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के पांच छात्रों को हिरासत में लिया गया है। छात्र के अगवा होने की बात गलत है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article