ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: परी चौक और कासना में जाम भूल जाइए, इस दिन से चालू होने वाला है ये फ्लाईओवर

कासना में फ्लाईओवर को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। इसके चालू होने से यहां लगने वाली जाम की स्थिति से निजात मिल जाएगी। फ्लाईओवर को कब से खोला जाएगा इसकी तिथि सामने आई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब परी चौक और कासना में लगने वाले जाम को बाय-बाय बोलने का समय आ गया है, क्योंकि सेक्टर साइट-5 फ्लाईओवर 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस फ्लाईओवर के खुल जाने से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसोडा) के सेक्टर साइट-5, इंपीआईपी और फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स तक जाना आसान हो जाएगा और बिना जाम में फंसे सफर पूरा हो जाएगा।

कहां बन रहा फ्लाईओवर?

बता दें कि औद्योगिक सेक्टर साइट-5 और ईपीआईपी कासना को सीधे जोड़ने के लिए जिम्स कासना पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत 18.36 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण का जिम्मा यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन को दिया गया है। इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 400 मीटर है। यह फ्लाईओवर इन दोनों सेक्टरों को तो जोड़ेगा ही, बल्कि इसके अलावा फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को ग्रेटर नोएडा, नोएडा एवं दिल्ली से भी कनेक्ट करेगा। सबसे बड़ी बात की इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

इस फ्लाईओवर के बनने से यहां काम करने वाले लोगों और आस-पास के हजारों लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। इसके बन जाने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर साइट-5 और ईपीआईपी जाने वालों को परी चौक नहीं जाना पड़ेगा और समय की बचत होगी। बता दें कि इस फ्लाईओवर के जरिए आप सीिििधे साइट-5 आईपीआईपी और फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में पहुंच सकेंगे। अभी इसी सफर को तय करने के लिए परी चौक और कासना से गुजरना पड़ता है।

कब से चालू होगा फ्लाईओवर?

बता दें कि परी चौक और कासना में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां से गुजरने वाले लोगों का 20 से 30 मिनट जाम की वजह से बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे में यह फ्लाईओवर जाम से भी बचाएगा और समय भी बचेगा। यूपीसीडा के आरएम अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि साइट-5 फ्लाईओवर के निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसे 15 अगस्त से चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके चालू हो जाने से हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article