Miscreants Shot A Woman In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना कस्बे की सरस्वती विहार कॉलोनी में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह यानि 26 सितंबर को दिन दहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
अस्पताल में हो गई मृत्यु
दरअसल, मंगलवार की सुबह 8:30 बजे दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी में राजकुमारी (40) को दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उनका जिला पलवल के ग्राम गोड़ी निवासी मौसी सोनिया उर्फ सोनू से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें आए दिन वह धमकी देती रहती थी। हालांकि पुलिस ने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। वहीं, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करने में लगी।
(भाषा इनपुट के साथ)
