ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आवारा कुत्तों का आतंक, महागुन माईवुड्स सोसाइटी में टहल रहे व्यक्ति पर किया हमला, सामने आया Video

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के महागुन माईवुड्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों के एक समूह ने टहलने के लिए बाहर निकलने व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। किसी तरह शख्स ने अपनी जान बचाई और वहां से भाग गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे पीड़ित ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आवारा कुत्तों का आतंक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित महागुन माईवुड्स सोसाइटी एक बार फिर आवारा कुत्तों के आतंक का केंद्र बन गई है। सोसाइटी में रहने वाले एक निवासी पर कुत्तों के एक समूह ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना सोसाइटी के फेज-2 में पार्क के पास हुई, जहां पीड़ित निवासी टहलने के लिए निकले थे। अचानक, तीन से चार आवारा कुत्तों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले के यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो पीड़ित द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घटना से निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सीसीटीवी में कैद

आवारा कुत्तों के हमले के दौरान पीड़ित निवासी अकेले थे और उस दौरान वहां कोई भी मौजूद नहीं था। किसी तरह से उन्होंने खुद को कुत्तों से बताया और वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद से सोसाइटी के निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। कुत्तों के हमला का शिकार हुए पीड़ित ने सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो के आधार पर सोसाइटी के लोगों ने प्रशासन को मामले की गंभीरता और सोसाइटी की सुरक्षा की स्थिति दिखाने का प्रयास किया।

निवासियों ने आवारा कुत्तों के लेकर उठाए सवाल

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि रिहायशी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी आक्रामक प्रवृत्ति निवासियों के लिए एक गंभीर खतरा बन चुकी है। सोसाइटी के निवासियों ने इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन और संबंधित अथॉरिटी पर आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने के लिए दबाव बनाया।

निवासियों ने उठाए सुरक्षा नियमों पर सवाल

महागुन माईवुड्स सोसाइटी के निवासियों ने इस घटना के बाद सोसाइटी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आवारा कुत्तों के अटैक की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आवारा कुत्तों के समूह ने सोसाइटी में निवासी या बच्चे पर हमला किया था। निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद, आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने या उन्हें सोसाइटी परिसर से बाहर निकालने के लिए कोई समाधान नहीं निकाला गया। निवासियों की मुख्य मांग है कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोका जाए और कुत्तों के रेस्क्यू और टीकाकरण के लिए सख्त प्रोटोकॉल लागू किए जाएं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'