ग्रेटर नोएडा

NCR का सबसे एडवांस और बड़ा होगा यह शहर, बनेगा देश की पहली एयरोट्रोपोलिस सिटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 07:02 PM IST

Greater Noida: देश के सबसे आधुनिक और एनसीआर के सबसे बड़े शहर के तौर पर यमुना सिटी को विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस शहर में अब 55 गांवों को शामिल किया जाएगा। इस शहर को कुल 1242 गांव में विकसित किया जाएगा। आकार में यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से दो गुना बड़ा होगा।

Image

दिल्‍ली से दो गुना और गुरुग्राम से आठ गुना बड़ा होगा शहर, सबसे आधुनिक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 3000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में विकसित होगा यमुना सिटी
  • यमुना सिटी देश का पहला एयरोट्रोपोलिस शहर होगा
  • शहर को विकसित करने के लिए कुल 1242 गांव शामिल


Greater Noida: यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 के तहत वर्ल्‍ड लेवल की यमुना सिटी विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा से सटे बुलंदशहर और खुर्जा जिले के 55 गांवों को यमुना प्राधिकरण में शामिल कर लिया है। अब इस प्राधिकरण में कुल 1242 गांव शामिल हो चुके हैं। इन सभी गांवों को मिलाकर यमुना प्राधिकरण ‘यमुना सिटी’ नाम से एक नया औद्योगिक शहर बना रहा है। यह शहर वर्ल्‍ड के सबसे विकसित शहरों में शामिल होगा। यह जितना आधुनिक होगा, उतना ही आकार के हिसाब से बड़ा भी। यह शहर दिल्ली से दो गुना और नोएडा से 15 गुना बड़ा होगा। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इस सिटी को 3000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली का क्षेत्रफल 1,484 वर्ग किलोमीटर है।

बता दें कि, इस यमुना सिटी को डेवलप करने के लिए वेस्ट यूपी के 6 जिलों गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस के गांवों को शामिल किया गया है। इसमें पहले 1,187 गांवों को शामिल किया गया था, लेकिन यूपी सरकार ने अब इस प्रोजेक्ट में 55 और गांवों को शामिल कर लिया है। जिसके बाद इस प्रोजेक्‍ट का दायरा और भी बढ़ गया है। अब इसमें 1,242 गांव आ चुके हैं। जिन नए गांवों को इसमें शामिल किया गया है, वे खुर्जा और सिकंदराबाद तहसील के गांव हैं। अब इन सभी गांवों में डेवलपमेंट का कार्य यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जाएगा।

यमुना सिटी होगी एनसीआर की सबसे बड़ी सिटी

3000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विकसित होने वाली यमुना सिटी एनसीआर क्षेत्र की सबसे बड़ी सिटी होगी। यमुना सिटी जहां दिल्‍ली से दो गुना बड़ा और नोएडा से 15 गुना बड़ी होगी, वहीं गुरुग्राम से चार गुना बड़ी होगी। नोएडा का क्षेत्रफल जहां 203 वर्ग किमी और गुड़गांव का क्षेत्रफल 732 वर्ग किमी मीटर है। इसी तरह यह शहर ग्रेटर नोएडा से 8 गुना और फरीदाबाद से 16 गुना बड़ा होगा।

यहां होंगे ये बड़े डेवलपमेंट

इस शहर को देश के सबसे आधुनिक शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा। यह देश का पहला एयरोट्रोपोलिस शहर होगा। इस शहर का बुनियादी ढांचा, भूमि उपयोग और शहर की अर्थव्यवस्था हवाई अड्डे पर केंद्रित रहेगा। यहां पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास पहले ही किया जा रहा है। इस शहर को मेडिकल टूरिज्म, फिल्म मेकिंग, एजुकेशन, लॉजिस्टिक्स, टॉय-मेकिंग, आईटी और लॉजिस्टिक्स का केंद्र बनाया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article