ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Road Accident: सोशल मीडिया स्टार की कार एक्सीडेंट में मौत, फॉलोअर्स परेशान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 02:29 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा में एक सड़क हादसे में सोशल मीडिया के चर्चित शख्स रोहित भाटी की मौत हो गई। हादसे में सोशल मीडिया स्टार रोहित के दो अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एक पार्टी से लौटने के दौरान रोहित भाटी की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई थी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Image

ग्रेटर नोएडा में कार दुर्घटना में सोशल मीडिया स्टार रोहित भाटी की मौत (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर थे रोहित भाटी
  • तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा
  • कार में सवार दो अन्य साथी भी हुए घायल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इसके कारण कार सवार एक युवक की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। 25 वर्षीय मृतक युवक की पहचान रोहित भाटी के तौर पर की गई है। रोहित भाटी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोहित भाटी बेहद पॉपुलर भी था।

बता दें कि, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दो अन्य घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रभारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, रोहित भाटी एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। यह दुर्घटना चुहड़पुर अंडरपास के पास सोमवार को हुई। तेज रफ़्तार होने के कारण कार बेकाबू हो गई थी, जिसके बाद उसकी पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।

बेहद लोकप्रिय था रोहित भाटी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक रोहित भाटी बुलंदशहर का रहने वाला था, और वह ग्रेटर नोएडा में रहता था। गुर्जर समुदाय से आने वाला रोहित भाटी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहद लोकप्रिय हो गया था। रोहित के वीडियो पोस्ट करते ही उसपर कुछ ही समय में हजारों की संख्या में लाइक्स और फॉलोअर्स आ जाते थे। हादसे के बाद फॉलोअर्स काफी शोक में हैं।

रोहित ही चला रहा था कार

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कार मृतक रोहित भाटी ही चला रहा था। जबकि उनके घायल दोस्त कार में पीछे बैठे हुए थे। घायलों की पहचान मनोज और आतिश के रूप में की गई है। हालांकि दोनों घायल युवक कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक का उपचार ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) में किया जा रहा है। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। भाटी की मौत की खबर मिलने के तुरंत बाद, उनके कई फैंस ने भाटी के अंतिम संस्कार की रील और वीडियो पोस्ट की है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article