ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Authority Plan: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना में आवदेन करने की डेट बढ़ाई, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:21 PM IST

Residential Plots In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आवासीय भुखंड योजना में आवेदन की डेट को बढ़ा दी गई है। अब 13 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पहले आवेदन की अंतिम डेट 3 फरवरी तय की गई थी। इस स्कीम में जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उन्हें एक और मौका मिल जाएगा।

Image

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आवासीय भूखंड योजना में अब 13 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्राधिकरण के आवासीय भूखंड योजना में 13 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन
  • फीस जमा करने की तिथि भी 17 फरवरी तक बढ़ाई गई
  • डॉक्यूमेंट जमा करने की आखिरी तिथि 20 फरवरी की गई


Greater Noida News: प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना में अगर अब तक आपने आवेदन नहीं किया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्राधिकरण ने इस योजना में आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। अब आप 13 फरवरी तक इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही फीस जमा करने की तिथि भी 17 फरवरी तय कर दी गई है। फाइनल डॉक्यूमेंट जमा करने की आखिरी डेट 20 फरवरी कर दी गई है।

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर संपत्ति विभाग ने बीते 20 जनवरी को ही 166 आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी है। प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन के मुताबिक, इस योजना में 162 वर्ग मीटर से लेकर 738 वर्ग मीटर एरिया तक के भूखंडों को शामिल किया गया है। ये ग्रेटर नोएडा में ही सेक्टर-2 में 220 वर्ग मीटर के 127 और 162 वर्ग मीटर के 13 भूखंड शामिल किए गए हैं। उसी तरह सेक्टर चाई थ्री में 504 वर्ग मीटर के 11 और 738 वर्ग मीटर का एक भूखंड शामिल किया गया है। फाई थ्री में 356 वर्ग मीटर के चार भूखंड और डेल्टा टू में 200 वर्ग मीटर के 3 भूखंडो को शामिल किया गया है। डेल्टा थ्री में 350 वर्ग मीटर के दो, सिग्मा 2 में 500 वर्ग मीटर का एक एवं सिग्मा वन में 500 वर्ग मीटर के 4 भूखंडों को योजना में शामिल किया गया है।

20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन है शुरू

इस योजना में 20 जनवरी से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। पंजीकरण कराने की अंतिम डेट 3 फरवरी तय की गई थी, लेकिन सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश देने पर आवेदकों को इस योजना में आवेदन करने के लिए एक और अवसर दिया गया है। आवेदन के इच्छुक लोग 13 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 17 फरवरी तक और फाइनल डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी तय की गई है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इन भूखंडों का रिजर्व प्राइस 34,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर से लेकर 43,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक रखा गया है। योजना के बारे में और अधिक विस्तृत जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। इस योजना के भूखंडों के लिए एसबीआई के पोर्टल https://etender.sbi पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भूखंडों का आवंटन ई ऑक्शन के जरिए होना है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article