ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: तमंचे पर डिस्को करना पड़ा युवक को भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 03:58 PM IST

Gautam Budh Nagar Police Action: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमंचे के साथ वीडियो बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर रील्स बनाया था। रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने एक्शन लेते हुए सूरजपुर थाना क्षेत्र के जुनपद गांव के युवक को अपने गिरफ्त में ले लिया है।

Image

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तमंचे के साथ वीडियो बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • युवक का तमंचे के साथ वीडियो हुआ था वायरल
  • युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर बनाया था रील्स

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर में तमंचे के साथ एक युवक को वीडियो बनाना काफी भारी पड़ गया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है।

बता दें कि, गौतमबुद्धनगर में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें एक युवक एक बैग से तमंचा निकालते हुए दिख रहा है। वह काफी टशन में तमंचा निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। जब तमंचे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इस वीडियो की जांच शुरू कर दी।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी ‘रॉकी’

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो की जांच करने पर पता चला था कि यह वीडियो सूरजपुर थाना क्षेत्र के जुनपद गांव का है। पुलिस ने इसके बाद वीडियो के आधार पर सख्त एक्शन लेते हुए जुनपद निवासी रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वह तमंचा भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह केवल सोशल मीडिया की रील्स बनाने के लिए यह वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही इस प्रकरण में कार्रवाई हो गई।

जुनपद गोलचक्कर से हुई गिरफ्तारी

गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उस वीडियो की जब जांच की गई तो पता चला था कि तमंचे के साथ दिख रहा युवक थाना क्षेत्र के जुनपद गांव का रहने वाला है। इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जुनपद गोल चक्कर के पास से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी युवक से तमंचे के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस पूछताछ में यह जानकारी ले रही है कि आखिर युवक के पास यह तमंचा आया कहां से।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article