ग्रेटर नोएडा

Noida Air Pollution: ग्रेटर नोएडा की दमघोंटू हवा में सांस लेना होगा मुश्किल, 300 के पार पहुंचा AQI

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 11:50 AM IST

Delhi NCR Air Pollution: दल्ली एनसीआर में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। बता दें दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषण ग्रेटर नोएडा में बढ़ा है। वहीं, प्रदूषण विभाग के अधिकारियों द्वारा इस पर चिंता जताई गई हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में एक्यूआई 400 के पार पहुंचाने की उम्मीद है।

Image

Noida Air Pollution: ग्रेटर नोएडा की दमघोंटू हवा में सांस लेना होगा मुश्किल, 300 के पार पहुंचा AQI (फाइल फोटो)

Delhi NCR Pollution Update: दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषण ग्रेटर नोएडा में बढ़ा है। सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर 300 एक्‍यूआई के पार रहा। आने वाले दिनों में माना जा रहा है कि यह आंकड़ा 400 के पार पहुंच जाएगा, तब लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होगी।

400 पार पहुंचने की उम्मीद

सोमवार सुबह से ही नोएडा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में धुंध की एक चादर देखने को मिली है। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में वायु प्रदूषण से राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। अधिकारियों ने चिंता जताई है कि एक्यूआई 400 के पार पहुंचाने की उम्मीद है।

AQI के आंकड़े पर नहीं लग पा रही लगाम

अधिकारियों का कहना है कि महज एक हफ्ते पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा की आबोहवा काफी बेहतर थी। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो जोन और नोएडा का एक्यूआई ग्रीन जोन में था। लेकिन बीते 3 दिनों में दोनों शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया हैं। ग्रेप लागू होने के बावजूद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते एक्‍यूआई के आंकड़े पर लगाम नहीं लगाई जा पा रही है।

नियमों का नहीं किया जा रहा पालन

प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को नोएडा में सुबह से दोपहर तक धुंध छाई रही है। वही हाल सोमवार को भी हुआ है। उम्मीद यह की जा रही है कि तेज हवा चलने के बाद दोपहर तक यह धुंध हट सकेगी। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan) के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर धूल उड़ रही है। जबकि जगह-जगह कूड़ा भी जलाया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार रोकथाम के उपाय नहीं कर रहे हैं।

( आईएएनएस इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'