ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Authority Plan: नोएडा-ग्रेटर नोएडा को प्राधिकरण की सीईओ ने दिए भव्य तरीके से सजाने-संवारने का निर्देश, होंगे ये प्रमुख कार्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 12:33 PM IST

Greater Noida Authority News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने दोनों शहरों को चमकाने के लिए बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सड़कों को चमकाने के साथ-साथ, रोड किनारे सुंदर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। लाइट से प्रमुख चौराहों को सजाने के साथ-साथ कई कार्य कराए जाने का प्लान है।

Image

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने पूरे शहर को तीन महीने के अंदर सजाने का दिया निर्देश

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जी-20 समिट को लेकर प्राधिकरण जुटा तैयारी में
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने बैठक कर दिए निर्देश
  • रोड साइड में लगाए जाएंगे आकर्षक पौधे, गमले


Greater Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बैठक करने के बाद दोनों शहरों को चमकाने का खाका खींच दिया है। तीन महीने के अंदर कलाकृति, रोशनी, हरियाली और सड़कों को चमका कर दोनों शहरों को एक नया लुक देने का प्लान बना है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने दोनों प्राधिकरणों के अधिकारियों संग बोर्ड रूम में बैठक की। अधिकारियों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को सजाने के लिए कलाकृति की डिजाइन सीईओ को दिखाई।

बता दें कि, बैठक में डीएनडी फ्लाईओवर, फिल्म सिटी गेट, महामाया फ्लाईओवर, एमिटी विश्वविद्यालय के पास, ग्रेटर नोएडा के प्रवेश द्वार, परी चौक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर समेत कई प्रमुख स्थानों को कैसे सजाया जा सकता है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट सीईओ को दी गई। परी चौक को जी-20 के लोगो के साथ ही कलाकृति लगाकर और सुंदर बनाने को कहा गया। अच्छी प्रजाति के पेड़ पौधे लगाकर हरियाली को और बेहतर बनाने की योजना तैयार की गई।

सजावट में डाटा सेंटर हब के रूप में दिखेगा ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के प्रमुख गोलचक्करों पर भी कलाकृति और लाइट्स से सजावट की जाएगी। नॉलेज पार्क के आसपास शिक्षाप्रद स्कल्पचर लगाने का प्लान है। जी-20 समिट के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा को डाटा सेंटर के हब के रूप में प्रस्तुत करने के लिए विशेष तरह की आकृतियां लगवाई जाएंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के पास वाले पार्क और गोलचक्कर को भी स्पेशल रंग-रूप दिया जाएगा।

तिरंगे के कलर से सजेंगे पोल

सीईओ ने ग्रेटर नोएडा के सभी प्रमुख सड़कों को चमकाने के लिए कहा है। सीईओ ने सेंट्रल वर्ज और रोड किनारे हरियाली को आकर्षक बनाने के लिए फ्लावर बेड विकसित करने का निर्देश दिया है। साइनेज बोर्ड को दुरुस्त करने को कहा गया है। क्षतिग्रस्त साइनेज का मरम्मत कर उसको पेंट कराया जाएगा। रोड किनारे लैंड स्केपिंग और प्लांटर्स के जरिए ग्रेटर नोएडा को एक नया लुक दिया जाएगा। मेट्रो पिलर पर चित्रकारी से सजावट होगी। सीईओ ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को भी ट्राई कलर पोल लगाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने अभियान चलाकर इन सभी कार्यों को अगले तीन माह के अंदर पूरा करने का लक्ष्य दिया है। वैश्विक आयोजन को देखते हुए इस कार्य में अभी से जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वालों पर उचित कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article