MPESB Hospital Assistant Answer Key 2026 Link: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 24 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, TAC (कोड) और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आंसर की के खिलाफ आपत्ति भी कर सकते हैं, जानें क्या है लास्ट डेट
इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने का लिंक 10 जुलाई से वेबसाइट पर सक्रिय है। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज कर दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत से बाहर क्यों खोले जा रहे हैं IIT और IIM के कैंपस? Study By India मॉडल के क्या हैं फायदे?
MPESB Hospital Assistant Answer Key 2026 Download
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें:
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Latest Updates के नीचे देखें और इस टेक्स्ट पर क्लिक करें 'Online Question /Answer Objection Link - Hospital Assistant Recruitment Test -2026'
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, TAC (कोड) और जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर-की दिखाई देगी।
- आंसर-की डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आपत्ति करने के लिए लिंक - Objection Link
कब तक आएगा रिजल्ट - MPESB Hospital Assistant Result
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद MPESB फाइनल आंसर-की जारी करेगा और इसी के आधार पर हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए समय-समय पर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: चिड़िया पत्थर कब और क्यों खाती है, जानें इसके पीछे का कारण
