Greater Noida News: अगर आप गौतमबुद्धनगर में रहते हैं और हाल ही में आपने कोई पुराना वाहन खरीदा है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत अहम हो सकती है। गौतमबुद्धनगर पुलिस बेचे गए पुराने वाहनों का दस्तावेज सत्यापन शुरू कर रही है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मुताबिक, ऐसे वाहन मालिक जिन्होंने पुराने वाहन खरीदे हुए हैं उन्हें वाहन का रजिस्ट्रेशन अपडेट कराना ही होगा। अगर कोई वाहन मालिक बिना अपडेट रजिस्ट्रेशन के पकड़ लिया जाता है तो उसके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।
बता दें कि, गौतमबुद्धनगर पुलिस एक से अधिक व्यक्तियों के स्वामित्व वाले वाहनों के दस्तावेजों की औचक जांच और सत्यापन के लिए एक अभियान शुरू करने वाली है। तीनों जोन नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस की टीमें जल्द ही ऐसे पुराने वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू करेंगी। अगर उनके स्वामित्व और रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज अपडेट नहीं किए गए हैं तो ऐसे वाहनों को पुलिस जब्त कर लेगी।
