Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी में आवारा सांडों का आतंक देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला दादरी नगर के टीचर कॉलोनी में देखने को मिला। जहां एक मासूम को सांड ने उठाकर पटक दिया। यह घटना बच्ची के स्कूल जाते समय हुई। सांड के हमले के कारण बच्ची चोटिल हो गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में देखें सांड का हमला
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक सांड रास्ते में खड़ा हुआ है, जहां से कई लोग गुजर रहे हैं। इसी दौरान एक बच्ची भी वहां से गुजर रही होती है। तभी सांड अचानक से उसपर हमला कर देता है और उसे उठाकर पटक देता है। जिस कारण बच्ची जमीन पर गिर जाती है। इस घटना से उसे मासूम को चोट भी लग गई है।
