ग्रेटर नोएडा

Greno News: हॉस्टल में 2 छात्रों ने एक-दूसरे को मारी गोली, एक की मौत; एक घायल

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेजपार्क इलाका स्थित एक निजी कॉलेज हॉस्टल में दो छात्रों ने एक दूसरे पर फायर झोंक दी, जिससे एमबीएम छात्र की मौत हो गई।

Image

ग्रेनो के हॉस्टल में छात्रों के बीच फायरिंग

ग्रेटर नोएडा : थाना नॉलेजपार्क इलाके में मंगलवार को एक निजी कॉलेज हॉस्टल के कमरे में फायरिंग की वारदात हुई। यहां दो छात्रों ने आपस में एक दूसरे को गोली मार दी। घटना के दौरान कमरे का गेट अंदर से बंद था। सिक्योरिटी गार्ड ने कराहने की आवाज़ सुनकर वार्डन और सिक्योरिटी ने पीछे से बालकनी का शीशा तोड़कर दरवाज़ा खोला। कमरे में MBA छात्र दीपक कुमार मृत पाया गया और पीजीडीएम छात्र देवांश चौहान गंभीर रूप से घायल था। आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस को मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखे, मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article