शहर

Gorakhpur-Varanasi फोर लेन पर बड़हलगंज बाईपास का एक हिस्सा आज खुलेगा, आसान होगा सफर

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन परियोजना के तहत बड़हलगंज बाईपास पर सरयू नदी के पुल की एक लेन पर आज से वाहनों का आवागमन शुरू हो रहा है। जिसके बाद लोगों को रोजाना के लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी।

Image

बड़हलगंज बाईपास पर सरयू पुल (फोटो साभार - ट्विटर)

Gorakhpur-Varanasi Four Lane Project: गोरखपुर से वाराणसी का सफर तय करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। बड़हलगंज बाईपास पर सरयू नदी के पुल की एक लेन बनकर तैयार हो गई है। इस पर मंगलवार से गाड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोगों को घंटों के लंबे जाम से राहत मिलेगी। साथ ही गोरखपुर से वाराणसी का सफर भी लिर्फ चार घंटे में ही तय हो सकेगा। सरयू पुल की दूसरी लेन का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसे बनने में अभी चार से पांच महीने लग सकते हैं। यह निर्माण कार्य गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन परियोजना के तहत हो रहा है।

पटना तिराहे पर लगता था जाम

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन परियोजना के अंतर्गत गोरखपुर से बहड़लगंड तक का निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है। यह निर्माण कार्य 65.620 किमी लंबा है। इसके तहत सरयू पर पुल की एक लेन भी बनकर तैयार हो गई है। इस पुल के पूरा न होने के कारण वाहनों को पटना तिराहा और दोहरीघाट पुल होते हुए जाना पड़ता था। लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण पटना तिराहे पर रोज लंबा जाम लगता था। लोग इस रास्ते पर 3-4 घंटे तक फंसे रहते थे। लेकिन अब सरयू पुल की एक लेन शुरू होने से लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। अब मऊ और वाराणसी जाने वाले वाहन बहड़लगंज बाईपास से जा सकेंगे।

सुरक्षा सत्यापन के बाद शुरू हुई लेन

बड़हलगंज बाईपास पर सरयू पुल की एक लेन पर आवागमन को इस महीने के अंतिम तक शुरू किए जाने की तैयारी थी। लेकिन रामनवमी के कारण लखनऊ-अयोध्या रुट डायवर्जन के चलते सरयू पुल की एक लेन को तय समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने अयोध्या रूट डायवर्जन को लेकर एनएचआई के परियोजना निदेशक के साथ बैठक की और इस पुल से वाहनों के आवागमन को शुरू कराने की बात की। जिसके बाद इस लेन पर सुरक्षा सत्यापन पूरा किया गया। एनएचएआई, यातायात, पुलिस अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया। जिसके बाद इस लेन के शुरू करने का निर्णय लिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article