Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में कई शानदार जगहें हैं। आप यहां गोरखनाथ मंदिर, कुसम्ही वन और राजकीय बौध संग्रहालय जैसे कई जगहों पर घूम सकते हैं। यहां आने के बाद आपका समय कैसे निकल जाएगा पता ही नहीं चलेगा। गोरखपुर के इन्हीं जगहों में से एक है यहां का रामगढ़ ताल। इस जगह पर आने के बाद आपको गोवा-मुंबई सब फीके नजर आएंगे। यहां की सादगी और सुंदरता आपके मन को भा जाएगी। पिछले कुछ समय से यहां लोगों का आना-जाना पहले से काफी बढ़ गया है। यह जगह अब लोगों के बीच काफी पॉपुलर होने लगी है।
वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज
रामगढ़ ताल में आने के बाद वापिस लौटने का मन नहीं करेगा। गोरखपुर के इस जगह पर आप वॉटर स्पोर्ट्स के कई एक्टिविटीज एंजॉय कर सकते हैं। रामगढ़ ताल में कई तरह के राइड्स का फुल मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं, आप यहां क्रूज की सवारी और पार्टी भी कर सकते हैं।

रामगढ़ ताल, गोरखपुर
स्टीमर से लेकर बोटिंग और क्रूज तक
पहले लोग यहां सिर्फ घूमने आते थे। लेकिन, अब यह यूपी का पहला शहर बन गया है, जहां आपको एक ही जगह पर इतने सारे स्पोर्ट्स राइड्स एंजॉय करने का मौका मिलता है। रामगढ़ के इस तालाब में आपको स्टीमर से लेकर बोटिंग और क्रूज की सवारी तक सब कुछ मिलेगा। इस तालाब पर अब सिर्फ यहां के आसपास के लोग नहीं, बल्कि दूर-दूराज से भी पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। पहले यहां ऐसी कोई सुविधा नहीं थी। आज यहां इतना कुछ है कि कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।

गोरखपुर रामगढ़ ताल
जानें राइड्स की कीमत
पहले पैरासेलिंग का मजा लेने के लिए लोगों को गोवा और मुंबई का रुख करना पड़ता था। लेकिन, अब गोरखपुर के रामगढ़ ताल में आप इसका आनंद ले सकते हैं। पैरासेलिंग 18 अप्रैल से चालू कर दी गई है, जहां आप सिर्फ 800 रुपए देकर आसमान से बातें कर सकते हैं। यहां क्रूस की सवारी के लिए आपको हजार रुपए का टिकट, पैरासेलिंग के लिए 800 रुपए, वोट और जेटस्की के लिए 200 से 400 रुपये देने होंगे।
