लखनऊ

गर्मी से मिलेगी राहत, होगा ठंडक का एहसास, जानिए लखनऊ के इस पार्क में क्या है खास और कितना लगेगा टिकट चार्ज

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। वहीं नवाबों के शहर लखनऊ में भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। उमस भरी गर्मी, चिलचिलाती धूप की वजह से लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको लखनऊ के ऐसे पार्क के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको राहत मिलेगी। यह जगह बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी के लिए खास है-

Image

लखनऊ पार्क

Photo : iStock

Lucknow: आपने लखनऊ के 'कालिंदी वन पार्क' के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक ऐसा पार्क है, जहां आपको सभी उम्र के लोग नजर आएंगे। यहां आपको कुछ लोग वॉक करते दिखेंगे, तो कुछ यहां के सुंदर नजारे का दीदार करते नजर आएंगे। एक ऐसी जगह है, जहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास बनाया गया है। शहर के विजी और बोरिंग लाइफ से दूर यह जगह आपके लिए अच्छी जगहै है। भीड़-भाड़ की जिंदगी से दूर यह पार्क आपको गर्मी के राहत और मन को सुकून देती है। गर्मी के मौसम में यहां आपको शांति मिलेगी। यह जगह बच्चों को भी खूब पसंद आती है।

ये चीजें बनाती हैं दूसरे पार्कों से अलग

इस पार्क की सबसे बड़ी खासियत है कि इसका आधुनिक और नया डिजाइन, जो लखनऊ के इस पार्क को दूसरे जगह के पार्कों से अलग बनाता है। कालिंदी वन पार्क ऐसी जगह है, जहां आप अपने परिवार और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। फैमिली के साथा आने और पिकनिक बनाने के लिए यह एक बिल्कुल परफेक्ट जगह है। जहां आकर आपके बच्चों को तो अच्छा लगेगा ही साथ ही आपकी भी आउटिंग हो जाएगी।

पॉजिटिव माहौल में बितेगा समय

यह पार्क औपको सुकून देता है। यहां प्रकृति के बीच आपको एक अलग तरह ही शांति महसूस होगी। साथ ही यहां चारों और सुंदर फूल लगाए गए हैं, जिनकी महक आपके मन को खुशियों से भर देगी। यहां का पूरा महौल पॉजिटिविटी से भरा हुआ है। यहां पार्क के बीचों बीच में एक तालाब भी है, जहां रंग-बिरंगी मछलियों को देख आपका सारा स्ट्रेस दूर हो जाएगा। यहां का सुंदर झरना आपके दिन को एकदम खुशनुमा बना देता है।

बच्चों के लिए गेम्स और झूले

बच्चों के लिए यहां कई तरह के गेम बनाए गए है, अगल-अलग तरह के झूले लगाए गए हैं। इसलिए तो बच्चे यहां आकर खुशी से झूम उठते हैं। यहां आकर बच्चों का मनोरंजन तो होता ही है। साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।

बड़ों को देना होगा टिकट चार्ज

लखनऊ का ये कालिंदी वन पार्क लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी में है। यहां आने के लिए आपको सिर्फ 10 रुपये का टिकट चार्ज देना होता है। लेकिन 5 साल तक के आयु के बच्चों लिए यहां एंट्री बिल्कुल फ्री है। यहां पार्किंग की पूरी व्यवस्था है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article