बॉक्स ऑफिस

जापान के बॉक्स ऑफिस पर निकल गई 'Dhurandhar' की हेकड़ी, Ranveer Singh स्टारर को देखने पहुंचे इतने दर्शक

Dhurandhar Failed At Japan Box Office: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की 'धुरंधर' जापानी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई है।

Image

जापान के बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी निकली 'धुरंधर'

Dhurandhar Failed At Japan Box Office: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब ताबड़तोड़ कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी। भारत के साथ-साथ विदेशों में 2026 की 'धुरंधर 2' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने स्पाई फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क सेट किया। हाल ही में इस मूवी को 10 जुलाई के दिन मेकर्स ने जापान में रिलीज किया। फिल्म को दुनिया भर में सफलता के बाद यह जापानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही है। हैरानी की बात है कि जापान के सिनेमाघरों में 'धुरंधर' की शुरुआत बेहद खराब रही। जापान में इस मूवी को देखना का कोई क्रेज दिखाई नहीं दिया। इसे भारत, यूरोप, अमेरिका और दुनिया के कई हिस्सों में पसंद किया गया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने खोला बड़ा राज, बोलीं- 'मैं एसेक्सुअल हो...')

जापान में कमाल नहीं दिखा पाई 'धुरंधर'

रिपोर्ट्स की मानी जाए तो रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 10 जुलाई को जापान में लगभग 80 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। ट्रेड पोर्टल्स के अनुसार यह मूवी वीकेंड में जापान की टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई। इसके अलावा रिलीज के पहले दिन दोपहर 2 बजे तक 57 जगहों पर फिल्म के केवल 449 टिकट बिके थे। दिन के दूसरे हिस्से में इसकी कमाई में बहुत कम बढ़ोतरी देखी। 80 जगहों पर कुल टिकट बिक्री का आंकड़ा कुल 900 तक ही रहा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office Day 4: अजय देवगन स्टारर के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, देखें आंकड़े)

Ranveer Singh

Ranveer Singh

'धुरंधर' से पहले जापान बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हिंदी फिल्मों का हाल

जापानी बॉक्स ऑफिस और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' की ओपनिंग 8,230 दर्शकों के साथ हुई। इसके बाद प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' को 6,510 दर्शक देखने पहुंचे थे। प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' को 3,700 दर्शकों ने देखा था जबकि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' की ओपनिंग 2,220 दर्शकों के साथ हुई। 'सालार' (2,200), 'जवान' (1,960), 'रंगस्थलम' (1,610), 'देवरा' (1,550), 'बाहुबली 2' (1,380) और 'टाइगर 3' (1,300) को अच्छा रिस्पांस मिला था। बताते चलें 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस 3100 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article