शहर

सिर्फ 500 रुपये के विवाद में बुझ गई जिंदगी, हरियाणा में डंडों और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर 22 साल के युवक की हत्या

हरियाणा के सिरसा जिले में महज 500 रुपये के पुराने विवाद ने एक युवक की जान ले ली। 22 वर्षीय अशोक कुमार पर कथित तौर पर कई लोगों ने डंडों और लोहे के पाइप से हमला किया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच और कार्रवाई तेज कर दी है।

Image

हरियाणा के सिरसा में दिल दहला देने वाली वारदात

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सिर्फ 500 रुपये के विवाद को लेकर 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर लाठियों और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बड़ागुढ़ा पुलिस थाना क्षेत्र के छत्रियन गांव में 15-20 लोगों के एक समूह ने अशोक कुमार नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

500 रुपये के लेन-देन का विवाद

पुलिस ने बताया कि कुमार के भाई मुकेश की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत 17 नामजद लोगों और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बड़ागुढ़ा के थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि मुकेश और गांव के कुछ युवकों के बीच 500 रुपये के लेन-देन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था। हालांकि गांव की पंचायत ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन तनाव बना रहा।

डंडों और लोहे के पाइप से पीटा

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को अशोक, मुकेश और उनके चाचा बैलगाड़ी पर चारा लेकर अपने खेतों से लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर, कार और मोटरसाइकिल पर सवार 15-20 लोगों का एक समूह वहां पहुंचा और उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि मुकेश और उनके चाचा तो भागने में कामयाब रहे, लेकिन हमलावरों ने कथित तौर पर अशोक को पकड़ लिया और उसे डंडों और लोहे के पाइप से पीटा, फिर उसे मरा हुआ समझकर भाग गए।

परिवार ने किया शव लेने या अंतिम संस्कार करने से इनकार

पुलिस ने बताया कि अशोक को पहले बड़ागुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में सिरसा सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां सोमवार तड़के चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने शुरू में तब तक शव लेने या अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, जब तक कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता।

पूरे प्रकरण की जांच जारी

हालांकि, जिला प्रशासन और पुलिस से मिले आश्वासन के बाद सोमवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद आरोपियों साहब राम, चंद्रेश, सुरेंद्र और चरणपाल को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: जाफराबाद के प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Delhi News: जाफराबाद के प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित