वेब सीरीज

Lock UPP 2: तीसरे हफ्ते आकांक्षा चौधरी का कटा पत्ता! गेम के लिए मेकर्स ने खेला बड़ा दांव

Lock UPP 2 Akanksha Chaudhary Evicted: 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल खूब जीता है। बताया जा रहा है कि माधुरी ग्रोवर के साथ-साथ आकांक्षा चौधरी भी बाहर हो चुकी हैं।

Image

'लॉकअप 2' से बाहर हुईं आकांक्षा चौधरी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Akanksha Chaudhary Evicted: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिनसे कंटेस्टेंट्स की गेम और भी जबरदस्त होती जा रही है। 'लॉकअप 2' में बीते दिन जहां हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी और राम कपूर को उनके कंट्रोलर ने सुरक्षित कर लिया तो वहीं योगेश रावत, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चमोला और आकांक्षा चौधरी पर खतरा बना रहा। बीते दिन ही 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) को लेकर ये भी खबर आई थी कि मिडवीक एविक्शन के कारण माधुरी ग्रोवर और सूफी मोतीवाला शो से बाहर हो चुके हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि माधुरी ग्रोवर के साथ सूफी मोतीवाला नहीं बल्कि आकांक्षा चौधरी का पत्ता कटा है। हालांकि इसमें भी मेकर्स ने एक जबरदस्त गेम खेला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला ने 16 की उम्र में दो बार की खुदकुशी की कोशिश, बोले- परिवार ने अपना मानना छोड़ दिया

    सीक्रेट रूम में जाएंगी आकांक्षा चौधरी

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) से जुड़ी अपडेट आ रही है कि कंटेस्टेंट्स की आंखों के सामने से तो आकांक्षा चौधरी एविक्ट हो जाएंगी। लेकिन इसमें मेकर्स बड़ा खेल खेलने वाले हैं। डिजिटल न्यूज हब के मुताबिक, आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा, जहां से उन्हें 'लॉकअप 2' के हर कैमरे का एक्सेस मिलेगा। ऐसे में आकांक्षा चौधरी करीब एक से दो दिन सीक्रेट रूम में रहेंगी और बाकी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेंगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आकांक्षा चौधरी सीक्रेट रूम में रहकर 'लॉकअप 2' की गेम को किस तरह पलटती हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: योगेश रावत की इस हरकत से ठनका Harshad Chopda का माथा, Ram Kapoor ने उड़ाया मजाक

    Lock UPP 2 से बाहर हुईं आकांक्षा चौधरी!

    Lock UPP 2 से बाहर हुईं आकांक्षा चौधरी!

      बता दें कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में एक टास्क होने वाला है, जिसमें रितेश देशमुख सभी कंट्रोलर से सवाल करेंगे कि वह किस डिपेंडेंट कंटेस्टेंट को गेम से टर्मिनेट करना चाहते हैं। ऐसे में धीरज धूपर, श्रेया कालरा और शिंदे, आकांक्षा चौधरी को अपना निशाना बनाते नजर आएंगे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article