Giridih Lok Sabha Election 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले पांच चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब, छठे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। भारत के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छठे चरण में मतदान होना है। इसमें गिरिडीह सीट सहित झारखंड की चार लोकसभा सीट भी शामिल है। बता दें कि गिरिडीह पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ क्षेत्र है। इसे झारखंड की पहाड़ियों की भूमि भी कहा जाता है। बता दें कि गिरिडीह केवल पहाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि यहां मिलने वाले खनिजों के लिए भी जाना जाता है। गिरिडीह अबरख, कोयला जैसे कई खनिजों के लिए जाना जाता है। आइए आपको गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र पर मतदान की तिथि, मतगणना की तिथि और प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में बताएं...
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण
वर्ष 2019 के आंकड़ों के अनुसार, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र पर मतदाताओं की कुल संख्या 16,88,854 थी। इस साल इस संख्या के बढ़ने की संभावना है। इसमें एसटी मतदाताओं की संख्या 2,58,395 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 2,86,800 हैं।
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र मतदान की तारीख
पांच चरणों के चुनाव के बाद अब छठे चरण का चुनाव की तैयारी की जा रही है। बता दें कि छठे चरण के चुनाव 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने हैं। इसमें झारखंड की 4 लोकसभा सीट भी शामिल है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा 2024 शेड्यूल के अनुसार, चुनाव 25 मई को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान इस सीट पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र मतगणना कब होगी
देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। छठे चरण के मतदान में झारखंड की गिरिडीह सहित 4 सीटों पर मतदान होने हैं। देश की सभी 543 लोकसभा सीटों में मतदान होने के बाद एक साथ रिजल्ट की घोषणा 4 जून को की जाएगी। इस दौरान ईवीएम में कैद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
गिरिडीह लोकसभा सीट प्रमुख उम्मीदवारों 2024
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन-AJSUP - चन्द्र प्रकाश चौधरी
बहुजन समाज पार्टी - BSP - कमाल प्रसाद
झारखंड मुक्ति मोर्चा - JMM - मथुरा प्रसाद महतो
लोकसभा चुनाव 2019 में AJSUP के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी की जीत के बाद इस बार भी गिरिडीह लोकसभा सीट से एक बार फिर उन्हें टिकट दी गई है। अब देखना ये है कि 2019 में भारी वोटों से जीतने वाले चंद्र प्रकाश चौधरी बाजी मारते हैं कि कोई और पार्टी यहां अपना सिक्का जमाती है। ये तो रिजल्ट जारी होने पर ही पता लगेगा।
गिरिडीह लोकसभा 2019 परिणाम
लोकसभा चुनाव 2019 में गिरिडीह लोकसभा सीट पर ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी-AJSUP के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी ने 6,48,277 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की। इस चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी के साथ चुनावी मैदना में उतरने वाले जेएमएम के जगर्णथ महो को 3,99,930, बीएसपी के रसूल बख्श 10,061 वोट मिले थे।
गिरिडीह लोकसभा 2014 परिणाम
लोकसभा चुनाव 2014 में झारखंड की गिरिडीह लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में बीजेपी के रवींद्र कुमार पांडे, टीएमसी के आशुतोष वर्मा, आम आदमी पार्टी के गुरजीत सिंह, एसपी के जीतेन्द्र कुमार, बीएसपी कार्तिक महतो और जेडीयू के जलेश्वर महतो चुनावी मैदान में आमने सामने थे। इस चुनाव में बीजेपी ने 3,91,913 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं टीएमसी को 11,355, आप को 7,071, जेडीयू को 40,010, बीएसपी को 6,341 वोट मिले थे।
