गाजियाबाद

Ghaziabad News: पार्किंग के विवाद में युवक की हत्या, रईसजादों ने कार चढ़ाकर उतारा मौत के घाट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 03:18 PM IST

गाजियाबाद के थाना मोदीनगर इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में रईसजादों ने कार से टक्कर मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

Image

फाइल फोटो

गाजियाबाद: थाना मोदीनगर इलाके के चाऊमीन चौक पर कार पार्किंग को लेकर बड़ा विवाद हो गया। यह मामूली विवाद इतना गहरा गया कि तैस में आकर फॉर्च्यूनर सवार रईसजादों ने एक अन्य युवक पर गाड़ी चढ़ाकर उसकी जान ले ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, होंडा सिटी कार सवार युवकों से फॉर्च्यूनर सवार रईसजादों की पार्किंग को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद होंडा सिटी सवार युवक पर फॉर्च्यूनर चढ़ाकर हत्या कर दी गई।

युवक पर चढ़ाई फॉर्च्यूनर

मामला मोदी नगर के चाऊमीन चौक के पास पार्किंग स्थल का है। जहां, दो कार सवारों में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस होने लगी। देखते देखते मामला तूल पकड़ता गया और एक दूसरे को देख लेने की बात कहने लगे। इसी बीच फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने अन्य युवक की होंडा सिटी में टक्कर मार दी। जैसे ही होड़ा सिटी कार में बैठा हुआ अनुपम(26) वर्षीय बाहर निकलने लगा, उसी दौरान फॉर्च्यूनर सवार युवक उसके ऊपर कार चढ़ाकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने फॉर्च्यूनर को मोदीनगर के मोदी पॉस इलाके से बरामद किया है। वहीं, फरार युवकों की तलाश जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article