गाजियाबाद

Ghaziabad: आईपीएस अफसर बताकर लिए 5.20 लाख रुपए, वापस मांगने पर कनपटी पर तान दी पिस्तौल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 10:18 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में आईपीएस अधिकारी बन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का लाखों रुपये हड़पने और पैसे मांगने पर कनपटी पर पिस्‍टल तान गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में कवि नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Image

आईपीएस अधिकारी बन हड़पे लाखों रुपये

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने डिपार्टमेंटल स्टोर के लिए मांगा था पैसा
  • आरोपी ने पैसे मांगने पर तान दी कनपटी पर पिस्‍टल
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी हुआ फरार

Ghaziabad: गाजियाबाद में आईपीएस अधिकारी बन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से लाखों रुपये उधार लेने और पैसे मांगने पर कपनटी पर पिस्‍टल लगा जान से मारने की धमकी देने का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित सीए ने इस मामले में कव‍ि नगर थाना में आईपीएस अफसर बता कर पैसे हड़पने और जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी की पहचान अवंतिका एक्सटेंशन के रहने वाले अंकित शर्मा के तौर पर हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कविनगर एसीपी ने बताया कि, आरोपी अभी फरार है, उसे जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोएडा के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट कपिल वार्ष्णेय ने कवि नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नोएडा के सेक्टर-62 में उसका ऑफिस है। कपिल ने बताया कि बीते साल अवंतिका एक्सटेंशन के रहने वाले अंकित शर्मा ने व्यापार के संबंध में उससे मुलाकात की थी। अंकित ने खुद का परिचय एक आईपीएस अफसर के तौर पर दिया था। कपिल ने बताया कि बातचीत के दौरान अंकित ने उससे हैप्पी सिटी मार्ट के नाम से डिपार्टमेंटल स्टोर खोलने की बात कहकर उससे लाखों रुपये रकम उधार मांगी थी। कपिल ने बताया कि उसने अपनी अपनी गारंटी पी टप्पल निवासी अपने क्लाइंट योगेश चौधरी से दिसंबर 2022 में अंकित को 5.20 लाख रुपये दे दिए।

आरोपी ने दी गोली मारने की धमकी

कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि कुछ दिन बाद जब अंकित से फोन पर दिया गया रकम वापस मांगा तो उसने गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसके कुद दिन बाद अंकित ने कपिल को फोन कर रुपये देने के लिए अपने डिपार्टमेंट स्टोर के उद्घाटन में बुलाया। कपिल ने आरोप लगाया कि, वहां पर पहुंचते ही अंकित ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर धमकी दी कि अगर दोबार पैसे मांगने के लिए फोन किया तो उसे गोली मार देगा। इसके साथ ही उसने अपने आईपीएस अफसर होने की बात कहकर कपिल को जेल भिजवाने की भी धमकी दी। गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्‍द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!