गाजियाबाद

Ghaziabad Railway Station: 362 करोड़ में चमकेगा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, इन सुविधाओं से होगा लैस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 04:11 PM IST

Ghaziabad Railway Station Redevelopment Plan: रेलवे स्टेशन तीन मंजिला होगा। इसके अलावा नए एफओबी, फूड प्लॉजा, एप्रोच रोड, एस्केलेटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, मल्टी लेवल पार्किंग, बस स्टेशन से भी रेलवे स्टेशन को लिंक किया जाएगा।

Image

ऐसा दिखेगा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन

Ghaziabad Railway Station Redevelopment Plan: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को मॉडर्न लुक देने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत करीब 1.5 लाख वर्ग मीटर के एरिया को खाली करने की कार्य भी शुरू हो चुका है। पूरे स्टेशन को न्यू लुक देने में करीब 362 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। और ढाई साल में निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

एयरपोर्ट जैसा अहसास

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट के तहत दो अतिरिक्त फ्लोर बनाए जाएंगे। यानी रेलवे स्टेशन तीन मंजिला होगा। इसके अलावा नए एफओबी, फूड प्लॉजा, एप्रोच रोड, एस्केलेटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, मल्टी लेवल पार्किंग, बस स्टेशन से भी रेलवे स्टेशन को लिंक किया जाएगा। स्टेशन में ई-बस के लिए एक रैंप भी बनाया जाएगा।

पुराने क्वार्टर की जगह नए घर

रिपोर्ट के अनुसार पुराने रेलवे क्वार्टर को तोड़कर नए बनाए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा 6 प्लेटफॉर्म को जोड़ने के लिए अलग से 24 मीटर का एक स्काईवॉक भी बनाया जाएगा। स्टेशन के रिडेवलपमेंट में कुल ढाई साल लगेंगे। ऐसा अनुमान है कि साल 2025 के मध्य तक गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

नई दिल्ली स्टेशन पर बोझ होगा कम

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के तैयार होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बोझ कम होगा। और बड़ी संख्या में यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन एनसीआर के उन स्टेशन में शामिल हैं, जिनका देश भर के 40 स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विकास किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article