गाजियाबाद

Ghaziabad: जन्‍मदिन पर बुलेट और मोबाइल की ख्वाहिश पूरी नहीं कर सकी मां, बेटे ने उठाया ऐसा कदम कि कांप गई रूह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:55 PM IST

haziabad: गाजियाबाद में जन्‍मदिन पर बुलेट और मोबाइल न मिलने पर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने अपने जन्‍मदिन पर मां से यह गिफ्ट मांगा था, लेकिन मां ने असमर्थता जता दी थी, जिसके बाद से ही वह नाराज था और सोमवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली।

Image

गाजियाबाद में बर्थ-डे गिफ्ट नहीं मिलने पर बेटे ने लगाया मौत को गले

Ghaziabad: गाजियाबाद में सुसाइड का एक हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में स्थित शिप्रा सनसिटी फेज वन में एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर सिर्फ इसलिए सुसाइड कर लिया, क्‍योंकि उसकी मां जन्‍मदिन पर उसे बुलेट और मनपसंद मोबाइल नहीं दिला पाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुसाइड मामले की जांच में जुटी इंदिरापुरम थाना पुलिस ने बताया कि, 18 वर्षीय पारस अपनी मां के साथ शिप्रा सनसिटी फेज वन में रहता था। पारस के माता-पिता का काफी पहले तलाक हो चुका है। वह अपनी मां के साथ रहता था और 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात पारस ने अपने कमरे को बंद कर रखा था और जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसे बुलाने गई। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से झांककर देखा तो पारस छत के पंखे पर फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बुलेट और मोबाइल के लिए जिद कर रहा था मृतक

पुलिस जांच में सामने आया कि, मृतक युवक का बीते दिनों जन्‍मदिन था, तभी से वह अपनी मां से बुलेट और मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। मां ने पैसा न होने की बात कहकर इस जिद को पूरी करने में असमर्थता जता रही थी। जिसकी वजह से वह अपनी मां से नाराज था। इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह ने बताया कि, संभावता मांग पूरी न होने के कारण युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि पूरे मामले की विस्‍तार से जांच की जा रही है। जांच में यह भी पता चला कि, उसने करीब साल भर पहले नींद की गोलियां खाकर भी आत्महत्या की कोशिश की थी। इस घटना के बाद से मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article