गाजियाबाद

Ghaziabad: बैंक्वेट हॉल में पड़ रही थी जयमाल, दुल्‍हन के गहने पर चोरों ने हाथ किया साफ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 01:49 PM IST

Ghaziabad: नंदग्राम में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी में जयमाल की रस्‍म निभाई जा रही थी। इसी दौरान चोरों ने दुल्हन के घर पर धावा बोलकर करीब आठ लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। ये सभी गहने दुल्‍हन के थे। ये चोर वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस चोरी के इस मामले में किसी करीबी के शामिल होने का अंदेशा जता रही है।

Image

शादी के दिन दुल्‍हन के लाखों रुपये के गहने चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरों को घर में गहने होने की थी पुख्‍ता जानकारी
  • वारदात को अंजाम दे भागते हुए नजर आए दो चोर
  • पुलिस का शक करीबी लोगों पर, चल रही है जांच

Ghaziabad: गाजियाबाद के नंदग्राम में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हो रही शादी में जयमाल की रस्‍म निभाई जा रही थी। इसी दौरान दुल्हन के घर का ताला तोड़कर चोर दुल्‍हन के गहने चोरी करने में जुटे थे। चोरों ने घर में रखे करीब आठ लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब दुल्‍हन का भाई और उसका दोस्‍त गहनों को लेने घर पहुंचे। अंदर का नजारा देख घटना की सूचना तत्‍काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक कैमरे में घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर कैद हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरबंस नगर में रहने वाले किशन लाल एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। इनकी बेटी की शादी नंदग्राम में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हो रही थी। शादी के फेरों का कार्यक्रम घर पर ही रखा गया था। इसीलिए उन्‍होंने दुल्‍हन के सभी गहनें घर की अलमारी में रख दिया था। किशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, जयमाल के बाद अपने बेटे और उसके एक दोस्‍त को गहने लाने के लिए घर भेजा। जब वो घर पहुंचे तो अंदर से खटपट की आवाज आ रही थी और गेट का ताला टूटा हुआ था। इन दोनों के अंदर जाते ही चोर आसपास के मकानों की छत पर कूदकर फरार हो गए। चोरों ने घर में रखे लगभग आठ लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए।

पुलिस का शक करीबी लोगों पर

पुलिस ने जब आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक कैमरे में दो आरोपी मकान से कूदकर भागते नजर आए। इन आरोपियों ने जैकेट के साथ गले में मफलर डाल रखा है। घर में आहट होने के बाद ये चोर पीछे के मकानों से होकर भागे थे। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को किसी ऐसे करीबी ने अंजाम दिया है, जिसे पता था कि, गहने घर पर रखे हैं। जांच में पता चला कि, पीड़ित की मां रात में घर पर ही थीं, जब वो खाना खाने के लिए बैंक्वेट हॉल गई, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। इतना पुख्‍ता जानकारी किसी करीबी को ही मिल सकती है। नंदग्राम के एसीपी आलोक दुबे ने बताया कि, फुटेज से चोर का स्पष्ट फोटो तैयार कराने की कोशिश हो रही है। जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article