गाजियाबाद

Ghaziabad: कुकर्म के बाद पड़ोसी ने की छात्र की हत्या, हाथ-पैर बांध शव को गंगनहर में फेंका

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 03:03 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में कुकर्म और हत्‍या का एक दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है। मुरादनगर की एक कॉलोनी से लापता 12 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद हुआ है। मृतक बच्‍चे से कुकर्म कर हत्‍या करने वाले आरोपी पड़ोसी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वारदात के बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया था।

Image

पुलिस की गिरफ्त में हत्‍या का आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक बच्‍चा बीते वीरवार को घर के बाहर से हुआ था लापता
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची
  • आरोपी ने ईंख के खेत में वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गंगनहर में फेंका

Ghaziabad: गाजियाबाद में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म और हत्‍या का एक दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है। मुरादनगर की एक कॉलोनी से दो दिन पूर्व लापता पांचवीं क्लास के इस छात्र का शव पुलिस ने गंगनहर से बरामद किया है। इस छात्र का उसके पड़ोसी ने ही अपहरण कर पहले कुकर्म किया और फिर गला दबाकर हत्‍या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया। लापता छात्र की तलाश के दौरान पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची और पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने बच्‍चे के शव को गंगनहर से बरामद किया।

गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नाबालिग मुरादनगर की एक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। बीते वीरवार की दोपहर 3 बजे बच्‍चा घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गया। देर शाम तक बच्‍चा जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी जब छात्र नहीं मिला तो परिजनों ने मुरादनगर थाना में तहरीर दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि, मामला दर्ज कर छात्र की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मेन बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी शुरू की। एक सीसीटीवी फुटेज में छात्र को एक युवक हाथ पकड़कर ले जाता दिखा। पुलिस ने जब उस युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने दिल दहलाने वाला खुलासा किया।

गन्ना दिलाने के बहाने छात्र को आरोपी ले गया था अपने साथ

थाना प्रभारी ने बताया कि इस आरोपी की पहचान मध्‍य प्रदेश के कटहरा के रहने वाले रामबाबू के तौर पर हुई है। यह आरोपी इसी कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। यह आरोपी घर के बाहर खेलते बच्‍चे को गन्ना दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी बच्चे को अपने साथ एक ईख के खेत में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। जब बच्‍चे ने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और बाद में गला दबाकर हत्‍या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से दो किलोमीटर पैदल जाकर शव के हाथ पैर बांध डिडौली पुल से नहर में फेंक दिया। डीसीपी (ग्रामीण गाजियाबाद) डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से छात्र का शव नहर से बरामद कर लिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article