गाजियाबाद

Ghaziabad News: बदला जाएगा गाजियाबाद का नाम, नगर निगम में बहुमत से पास हुआ प्रस्ताव

गाजियाबाद का नाम बदले जाने का प्रस्ताव नगर निगम में पास हो गया है। यह प्रस्ताव पर बहुमत से पास हुआ है, हालांकि इस पर दो लोगों ने असमति भी जताई। गाजियाबाद के नए नामों का प्रस्ताव शासन के पास भेजा जाएगा।

Image

गाजियाबाद नाम बदलने का प्रस्ताव पास (फोटो साभार - ट्विटर)

Ghaziabad News:प्रयागराज और अयोध्या की तर्ज पर गाजियाबाद का भी नाम बदलने वाला है। गाजियाबाद नगर निगम में नाम बदले जाने का प्रस्ताव पास हो गया है। इस प्रस्ताव पर दो पार्षदों ने विरोध में मत दिया, इसके बावजूद यह बहुमत से पास हुआ है। इस दौरान सदन में जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजे। नए नाम के प्रस्ताव को शासन के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद शासन द्वारा गाजियाबाद का नाम को बदला जाएगा।

सालों से उठ रही नाम बदलने की मांग

गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग कई सालों से उठ रही है। अब यह मांग पूरी होने के करीब है। गाजियाबाद का नाम बदलने जाने को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से मांग उठी थी। जिसके बाद गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में भी इस पर चर्चा की गई।सोमवार को हुई बैठक में वार्ड संख्या 100 से बीजेपी के एक पार्षद संजय सिंह ने जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा। जिसपर अन्य लोगों ने भी सहमति जताई।

गाजियाबाद के नए नाम

गाजियाबाद को लेकर दो नाम सामने आ रहे हैं। निगम की बैठक में गाजियाबाद के नए नाम में गजनजर और हरनंदी नगर को लेकर प्रस्ताव रखा गया है। गाजियाबाद से पहले अयोध्या और प्रयागराज शहर का नाम भी बदला जा चुका है। अयोध्या का नाम पहले फैजाबाद था, वहीं प्रयागराज को पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। इन दोनों जिलों को 2018 में नया नाम दिया गया

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article