गाजियाबाद

Ghaziabad: नाबालिग नाती ने नानी को ही लूटने का बनाया प्‍लान, पैसे न मिले तो दबा दिया गला

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 09:49 PM IST

Ghaziabad: मोदी नगर के सीकरी कलां गांव में गला दबाकर हुई एक महिला की हत्‍या के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह हत्‍या महिला के ही नाती ने की थी। नाबालिग आरोपी अपने दो साथियों के साथ नानी को लूटने पहुंचा था, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर गला दबाकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

Image

महिला की हत्‍या करने वाला गिरफ्तार आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नानी का प्लॉट खरीदने का प्‍लान सुनकर आरोपी ने रची लूट की साजिश
  • आरोपी दो साथियों के साथ 13 अक्‍टूबर को पहुंचा था नानी को लूटने
  • नानी के पास पैसा नहीं मिलने पर कर डाला मर्डर

Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस ने हत्‍या के एक मामले को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। बीते माह मोदीनगर के सीकरी कलां गांव में गला दबाकर हुई एक महिला के हत्‍या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि यह हत्‍या महिला के नाबालिग नाती ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। मृतका रिश्‍ते में आरोपी की नानी लगती थी। आरोपी को लगता था कि उसकी नानी के पास बहुत अधिक पैसा है, इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नानी को लूटने का प्‍लान बनाया, लेकिन लूट में नाकाम होने पर उसने नानी की गला दबाकर हत्‍या कर दी।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग आरोपी और उसके दो सा‍थियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के रहने वाले मनीष और सचिप के तौर पर हुई है। इन आरोपियों को पुलिस ने निवाड़ी रोड से पकड़ा। गाजियाबाद पुलिस दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर जहां पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी, वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

पैसे होने से इनकार करने पर दबा दिया नानी का गला

गाजियाबाद ग्रामीण एसपी ने बताया कि बीते 31 अक्‍टूबर को सीकरी कलां गांव में सरोज नाम की एक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर के आंगन में ही मिला था। घटना की जांच के दौरान पुलिस को मृतका के नाती पर शक हुआ। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर जब सख्‍त पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी। नाबालिग आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी नानी घर आई थी। तब नानी के बातचीत से पता चला था कि वह गाजियाबाद में 50-60 लाख रुपये में प्लॉट खरीदना चाहती हैं। उनकी बात सुनकर उसे विश्‍वास हो गया कि नानी के पास काफी पैसा है। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नानी को ही लूटने का प्‍लान बनाया। वह साथियों समेत 13 अक्टूबर की रात दिवार फांदकर नानी के घर में घुसा और 50 लाख रुपये देने को कहा। नानी ने जब पैसे होने से इंकार किया तो उसने साथियों के साथ मिलकर उनका गला दबाकर हत्‍या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर को भी खंगाला, लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो वहां से फरार हो गए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article