गाजियाबाद

बुलडोजर तैयार, 30 अगस्त को गाजियाबाद में यहां होगी बड़ी कार्रवाई; अतिक्रमण 'माफिया' के बीच हाहाकार

Ghaziabad News: साहिबाबाद में फल और सब्जी मंडी में किसानों के चबूतरों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। किसानों को ही मंडी में बैठने नहीं दिया जाता है। जिस वजह से उन्हें सड़कों पर फलों और सब्जियों की बिक्री करनी पड़ती है। वहीं लोगों को कब्जा दिलाने के लिए मंडी समिति पर भी आरोप लगाया गया है। हालाँकि, जांच और मंडी निदेशक आदेश पर अब 30 अगस्त को इसे कब्जा मु्क्त कराया जाएगा।-

Image

गाजियाबाद में अबैध कब्जे पर चलेगा बुलडोजर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ghaziabad News: साहिबाबाद में 30 अगस्त को 27 बीघे में बने फसल बेचने वाले चबूतरों को कर्जा मुक्त कराने की तैयारी है। नवीन फल और सब्जी मंडी में बड़े स्तर पर कर्रावाई के साथ इसे खाली कराया जाएगा। बता दें कि किसान की चबूतरों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसे लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई के समय पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात करने के लिए पत्र लिखा है। इस फल और सब्जी मंडी में यूपी के अलग-अलग शहरों के लोग आते हैं। रोजाना यहां बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, बागपत, गौतमबु्द्ध नगर के हजारों व्यापारी पहुंचते हैं। मंडी समिति ने यहां किसानों के फसल बेचने के लिए चबूतरे बनवाए थे।

किसानों के चबूतरों पर अबैध कब्जा

लेकिन, किसानों के इन चबूतरों पर दुकानदारों ने अपना कब्जा जमा लिया है। इन दुकानदारों में कुछ बिना लाइसेंस के बैठे हुए हैं। दुकानदारों को कब्जा दिलाने का आरोप यहां के मंडी समिति पर भी है। किसानों की जमीन पर ही उन्हें फल और सब्जी नहीं बेचने दिया जाता है। जिस वजह से परेशान किसानों को सड़कों पर बिक्री करनी पड़ती है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई और जिसके बाद मंडी की निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया है किसानों के चबूतरों में लोगों ने कब्जा कर लिया है।

30 अगस्त को खाली होगा मंडी

ेमंडी की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई, जिसके बाद मंडी निदेशक ने आदेश दिया कि 27 बीघे पर चबूतरों पर अबैध कब्जा को 30 अगस्त तक खाली कराया जाएगा। इसे लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस उपायुक्त ट्रांस को पत्र लिखकर सूचित किया या कि यहां मंडी में 11 नीलामी चबूतरे बने हुए हैं। जिन पर लोगों को ने कब्जा कर लिया है। इन क्बाज करने वालों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। अगस्त 30 को इसपर कब्जा हटाया जाएगा। किसानों को कब्जा हटाने के बाद राहत मिलेगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article