गाजियाबाद

Ghaziabad: वंदे भारत इलेक्ट्रिकल व्हीकल फैक्ट्री में लगी आग एक घंटे में बुझाई गई, देखें Video

गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को इस आग पर काबू पाने में करीब 1 घंटा लगा। पुलिस ने बताया कि आग Vande Bharat Electrical Vehicle की पेंट शॉप में लगी थी।

Image

ट्रोनिका सिटी की फैक्ट्री में लगी आग

Ghaziabad: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की ट्रोनिका सिटी में गुरुवार सुबह अचानक एक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की लपटों से घिर गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों में करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

पुलिस ने बताया कि फायर स्टेशन ट्रोनिका सिटी को सुबह 11.28 बजे आग लगने के संबंध में जानकारी मिली। यह आग ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर बी2, स्थित एक फैक्ट्री में लगी थी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई है।

वंदे भारत इलेक्ट्रिल व्हीकल फैक्ट्री में आग

पुलिसकर्मी ने बताया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी उसका नाम वंदे भारत इलेक्ट्रिकल व्हीकल है। उन्होंने बताया कि यहां पर इलेक्ट्रिकल व्हीकल में पेंट का काम किया जाता था। आग यहां के पेंट शॉप में ही लगी थी, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां ट्रोनिका सिटी और एक गाड़ी साहिबाबाद फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि टिनशेड के अंदर बनी इस पेंट शॉप में लगी आग को बुझाने में करीब 1 घंटा लगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article