क्रिकेट

ICC ODI Rankings: आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 को लेकर मची होड़, भारतीय तिकड़ी टॉप के करीब

शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ODI बैट्समैन की रैंकिंग में टॉप के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल अभी भी नंबर-1 पर बने हुए हैं, लेकिन ताजा जारी हुई आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल महज 1 अंक से पीछे हैं। वहीं, रोहित शर्मा चौथे और विराट कोहली तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

Image

आईसीसी वनडे रैंकिंग जारी। फोटो- ICC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के तीन इन-फॉर्म स्टार्स ICC मेन्स ODI बैटर रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने के करीब पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (802 अंक) 50 ओवर के क्रिकेट में नंबर-1 बैटर के तौर पर थोड़ी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन शुभमन गिल (801 अंक) उनके बेहद करीब पहुंच गए हैं। वहीं, विराट कोहली (तीसरे) और रोहित शर्मा (चौथे) पर काबिज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई ODI सीरीज में तीनों ने उम्दा प्रदर्शन कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

गिल ने तीन मैचों में 188 रन बनाए और टॉप पर मौजूद मिचेल (802 रेटिंग पॉइंट्स) से एक रेटिंग पॉइंट पीछे हैं, जबकि कोहली (767 पॉइंट्स) और रोहित (758 पॉइंट्स) भी हाल ही में हुई तीन मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर टॉप पर अपनी निगाहें फिर से गड़ा दी हैं।

जो रूट 8वें स्थान पर

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने बिना आउट हुए 249 रन बनाकर दोनों टीमों के बीच अंतर साबित किया और दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को इसका इनाम मिला। वह ODI बल्लेबाजों की इसी रैंकिंग लिस्ट में चार स्थान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बाबर आजम को भी हुआ फायदा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, आयरलैंड के हैरी टेक्टर एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर आ गए हैं। श्रेयस अय्यर ने दो स्थान की छलांग लगाई है। वह 13वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के बेन डकेट ने 11 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। वह 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप-10 से बाहर हुए कुलदीप यादव

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस हफ्ते बड़ी छलांग लगाने वालों में शामिल हैं। वह एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं और भारत के खिलाफ सीरीज में पांच विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर पाकिस्तान के अबरार अहमद के ठीक पीछे तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 में कोई भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है। कुलदीप यादव तीन स्थान के नुकसान के साथ 11वें स्थान पर खिसक गए हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article