गाजियाबाद

गाजियाबाद में होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली इंजीनियर की डेडबॉडी

इंजीनियर पिछले तीन दिनों से इंदिरापुरम के एक होटल में ठहरे हुए थे। होटल प्रबंधन द्वारा कमरे का दरवाजा बंद होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और उसकी मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

गाजियाबाद : गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में पंखे के फंदे से लटका एक अभियंता का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मेरठ के रक्षापुरम कॉलोनी निवासी रजत प्रताप सिंह (27) के रूप में हुई है। सिंह नोएडा की एक निजी कंपनी में अभियंता के तौर पर कार्यरत थे। ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सिंह ने आत्महत्या की है।

3 दिन से होटल में ठहरा था इंजीनियर

पुलिस के मुताबिक, सिंह पिछले तीन दिनों से इंदिरापुरम के एक होटल में ठहरे हुए थे। होटल प्रबंधन द्वारा कमरे का दरवाजा बंद होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और उसकी मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को कुछ दस्तावेज और शराब की खाली बोतलें मिलीं। परिजनों के बयान के अनुसार, रजत एक निजी समस्या को लेकर उदास थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि सिंह के ठहरने के दौरान उनसे मिलने वालों के बारे में पता लगाया जा सके। डीसीपी ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article