शहर

Ganga Expressway: एक साथ कनेक्ट होंगे 12 जिले, खुलने जा रहा UP का सबसे लंबा; PM दबाएंगे उद्घाटन बटन

उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जिसे राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लगभग 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ते हुए यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगा।

Image

पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

Photo : PTI

Ganga Expressway Inauguration Date: उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहा है। यह परियोजना राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे प्रदेश की बड़ी आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में तेज गति से हुए कार्यों का यह एक्सप्रेसवे एक प्रमुख उदाहरण है। साल 2020 में कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया गया और कम समय में इसे पूरा करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की गई। गंगा एक्सप्रेसवे “नए उत्तर प्रदेश” की मजबूत नींव के रूप में उभर रहा है।

गंगा एक्सप्रेसवे की इतनी होगी लंबाई

गंगा एक्सप्रेसवे लगभग 594 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी शुरुआत मेरठ के बिजौली गांव से होकर प्रयागराज के जुडापुर दांदू गांव के निकट समाप्त होगी। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी क्षेत्र से सीधे जोड़ते हुए राज्य की आर्थिक और सामाजिक संरचना को नई मजबूती देगा। साथ ही, यह मार्ग यात्रा को अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस परियोजना से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत 12 प्रमुख जिलों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इसके साथ ही 519 गांव इस एक्सप्रेसवे से जुड़े हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

नए औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में होगा विकसित

वर्तमान समय में देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 55 प्रतिशत के आसपास है। गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह भागीदारी बढ़कर करीब 60 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है, जिससे प्रदेश एक्सप्रेसवे विकास के क्षेत्र में और अधिक मजबूत स्थिति में आ जाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ उद्योग और व्यापार जगत को मिलेगा। साथ ही, यह एक्सप्रेसवे एक नए औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित होकर निवेश को आकर्षित करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

किसानों के लिए वरदान साबित होगी परियोजना

प्रदेश के किसानों के लिए यह परियोजना वरदान साबित होगी। अब कृषि उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंच सकेंगे, जिससे उनकी गुणवत्ता और कीमत बेहतर होगी। जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों की सप्लाई चेन मजबूत होने से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। गंगा एक्सप्रेसवे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। प्रयागराज समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच बनने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

“एक्सप्रेसवे प्रदेश” की नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से “एक्सप्रेसवे प्रदेश” के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं राज्य के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा, जो उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान