शहर

बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग, देखें कैसे बची 179 यात्रियों की जान

बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट के एक इंजन में आग लगने के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद आग को बुझाया गया। इसके बाद 179 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।

Image

उड़ान भरते ही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

Bengaluru to Kochi Flight Caught Fire: बेंगलुरु में एक फ्लाइट में आग लगने की घटना सामने आई है। इस फ्लाइट ने शनिवार को बेंगलुरु से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी। जिसके कुछ समय बाद ही फ्लाइट के एक इंजन में आग लगने के बारे में पता चला। जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी गई और फ्लाइट को वापस लाकर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके तुरंत बाद आग को बुझाया गया। जिसके बाद 179 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया।

आग की घटना का वीडियो

एयर इंडिया की बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट के इंजन में आग लगने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग बुझाने के लिए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। वीडियो में इंजन में लगी आग की लपटों को भी आप देख सकते हैं।

इमरजेंसी लैंडिग के बाद बुझाई गई आग

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट IX 1132 ने 18 मई को उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट के एक इंजन में आग लगने की सूचना के बाद 11:12 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूर्ण पैमाने पर आपातकाल घोषित कर दिया। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद इंजन में लगी आग को बुझा दिया गया। जिसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article