Firozabad: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। गर्मी आते ही लोगों के पहनावे, रहन-सहन और खान-पान में बदलाव होने लगते हैं। इस गर्मी का असर आप बाजारों में भी देख सकते हैं। ठंडाई वाली जगहों पर लोगों की ज्यादा भीड़ नजर आने लगी है। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कोई कुल्फी का मजा ले रहा है तो कोई दही लस्सी पीना पसंद करता है। ऐसे में अगर आप भी फिरोजाबाद में हैं या यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां भी एक दुकान है, जहां आप टेस्टी और हेल्दी लस्सी का स्वाद ले सकते हैं।
टेस्टी-हेल्दी लस्सी की डिमांड
फिरोजाबाद के इस दुकान पर अलग तरह से लस्सी तैयार की जाती है। यहां के लस्सी इतने टेस्टी हैं कि पीते ही आपको मजा आ जाएगा। यहां लस्सी की काफी डिमांड है। लोग दूर-दूर से इस दुकान पर लस्सी का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में जब भी मौका मिले यहां के लस्सी का स्वाद लेना न भूलें।
इस नाम से है यह दुकान
फिरोजाबाद में यह दुकान श्रीदाऊजी लस्सी के नाम से लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। यहां मिलने वाले लस्सी का स्वाद बेहतरीन है। यही वजह है कि यहां लस्सी की काफी डिमांड है। इस लस्सी का स्वाद लोगों को इतना भा गया है कि जब भी लोग फिरोजाबाद के इस रास्ते से गुजरते हैं तो यहां लस्सी जरूर पीते हैं।
मिट्टी के बर्तन में होता है सर्व
अगर आप भी फिरोजबाद में हैं तो आपको एक बार इस दुकान पर जाकर, यहां की लस्सी तो जरूर ट्राई करनी चाहिए। यहां आपको मिट्टी के बर्तन में लस्सी सर्व की जाती है। मिट्टी के बर्तन में ठंडी-ठंडी लस्सी का स्वाद और बढ़ जाता है।
